Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

तमिलनाडु में तीन दिनों तक बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना


चेन्नई, 13 जून (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों में तमिलनाडु के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। पश्चिमी घाट और कावेरी डेल्टा जिलों में मौसम की सबसे ज्यादा हलचल होने की उम्मीद है।

चेन्नई, 13 जून (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों में तमिलनाडु के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। पश्चिमी घाट और कावेरी डेल्टा जिलों में मौसम की सबसे ज्यादा हलचल होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु के उत्तरी तटीय इलाकों में ऊपरी हवा में बने चक्रवाती दबाव का असर राज्य के साथ-साथ पुडुचेरी और कराईकल के मौसम पर भी पड़ रहा है। इसके असर से कई इलाकों में कम से कम एक और सप्ताह तक बारिश होने की उम्मीद है।

आईएमडी ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी घाट के जिलों, डेल्टा क्षेत्र और तमिलनाडु के उत्तरी अंदरूनी इलाकों में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। नमी वाली हवाओं और मौसम की अनुकूल स्थितियों के कारण इन इलाकों में बड़े पैमाने पर बादल बनने और रुक-रुक कर बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शनिवार और रविवार को भी पश्चिमी घाट, डेल्टा जिलो दक्षिणी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।

मौजूदा मौसमी सिस्टम से बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा हो जाएगा। पश्चिमी घाट के साथ लगते जिलों, जिनमें पहाड़ी और उससे सटे इलाके में तेज़ हवाओं के साथ-साथ कभी-कभी बारिश होने की संभावना है।

खेती के लिहाज से अहम कावेरी डेल्टा क्षेत्र में भी ऐसे ही हालात रहने की उम्मीद है, जहां बारिश से खेती के मौसम से पहले कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।

मौसम विभाग ने जोखिम वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है, खासकर उन जगहों पर जहां पानी भरने और तेज़ हवाओं की वजह से कुछ समय के लिए रुकावट आ सकती है। घर से बाहर काम करने वाले लोगों से भी कहा गया है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर रखें और तेज बारिश और तूफ़ान के दौरान जरूरी सावधानी बरतें।

वहीं, चेन्नई में पूरे दिन आसमान में आम तौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है। शहर के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश के साथ-साथ तूफान और बिजली कड़कने की भी संभावना है। हालांकि बड़े पैमाने पर भारी बारिश का अनुमान नहीं है, लेकिन छिटपुट बारिश से शहर के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक और रोज़मर्रा के कामों पर असर पड़ सकता है।

आईएमडी ने कहा है कि वह मौसम की बदलती स्थिति पर बारीकी से नजर रखेगा और जरूरत के हिसाब से अपडेटेड अनुमान और सलाह जारी करेगा। आने वाले दिनों में तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की उम्मीद है, जिससे हाल की उमस भरी स्थिति से राहत मिलेगी।

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News