Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

तारा सुतारिया ने 'तुम ही आना' जैम सेशन को फैंस की तरफ से मिल रहे प्यार पर जताया आभार


मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री तारा सुतारिया ने बुधवार को अपने हालिया जैम सेशन को फैंस की तरफ से मिल रहे ढेर सारे प्यार को लेकर आभार व्यक्त किया।

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री तारा सुतारिया ने बुधवार को अपने हालिया जैम सेशन को फैंस की तरफ से मिल रहे ढेर सारे प्यार को लेकर आभार व्यक्त किया।

अभिनेत्री तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह घर पर बैठकर 2019 की फिल्म 'मरजावां' का पॉपुलर गाना 'तुम ही आना' गाती नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री काले कपड़े पहन, आंखें बंद करके सिंगिंग सेशन का मजा लेती दिखीं।

अभिनेत्री ने फैंस की तरफ से मिल रहे प्यार को लेकर शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अगर ऐसी वीडियोज और भी चाहिए, तो वीडियो को और प्यार दें। तारा सुतारिया ने लिखा, "कुछ घंटों पहले इस वीडियो को पोस्ट किया था और अब देखते ही देखते 50 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए। अगर आपको मिडनाइट और भी जैम वीडियो चाहिए, तो इसे और भी शेयर करें।"

दरअसल, अभिनेत्री ने यह वीडियो मंगलवार देर रात को शेयर किया था, जिसे देखते ही देखते 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

फिल्म 'मरजावां' का गाना 'तुम ही आना' एक बेहद लोकप्रिय और भावुक रोमांटिक गीत है। इसे जुबिन नौटियाल ने अपनी जादुई आवाज दी है, संगीत पायल देव ने तैयार किया है और इसके बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं। इस गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया के बीच का प्यार और बिछड़ने का दर्द दिखाया गया है।

यह गाना रिलीज होने के साथ ही चार्टबस्टर बन गया था और आज भी लोगों के पसंदीदा इमोशनल सॉन्ग में शुमार है। हिंदी रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'मरजावां' का निर्देशन और लेखन मिलाप झावेरी ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख, तारा सुतारिया और रकुल प्रीत सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

यह फिल्म रघु (सिद्धार्थ) की कहानी है, जो मुंबई के एक माफिया (अन्ना) के यहां पला-बढ़ा है और उसका सबसे वफादार गुंडा है। कहानी में मोड़ तब आता है जब रघु को जोया (तारा) से प्यार हो जाता है। रितेश देशमुख ने फिल्म में एक बौने खलनायक (विष्णु) की भूमिका निभाई है, जो रघु से जलता है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News