Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

तेज धूप में बढ़ा सनबर्न का खतरा, एलोवेरा, खीरा और गुलाब जल से पाएं राहत

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। आजकल तेज गर्मी और कड़ी धूप लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। दोपहर के समय सूरज की किरणें इतनी तेज होती हैं कि थोड़ी देर बाहर रहने पर भी त्वचा जलने लगती है। कई लोगों की त्वचा लाल हो जाती है और उसमें जलन होने लगती है। इसे ही सनबर्न कहा जाता है। यह समस्या तब होती है जब सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणें हमारी त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाती हैं। इस समय धूल और प्रदूषण भी त्वचा को और कमजोर कर देते हैं, जिससे शरीर पर इसका असर जल्दी दिखने लगता है। ऐसे में शरीर को ठंडक देने और त्वचा को आराम पहुंचाने वाले घरेलू उपाय काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

एलोवेरा को सनबर्न के लिए सबसे आसान और असरदार उपाय माना जाता है। एलोवेरा एक पौधा होता है, जिसमें पॉलीसैकराइड्स, विटामिन ए, सी व ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। इसके अंदर एक ठंडा और चिपचिपा जेल पाया जाता है, जो त्वचा को तुरंत ठंडक देता है। जब इसे जलन वाली जगह पर लगाया जाता है तो यह उस गर्म हिस्से की गर्मी को धीरे-धीरे कम करता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

वहीं, खीरा भी सनबर्न में बेहद काम आता है क्योंकि इसमें लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है। यह त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करता है। जब त्वचा धूप से जल जाती है तो उसमें नमी की कमी हो जाती है, जिससे जलन और खिंचाव महसूस होता है। अगर खीरे का रस निकालकर लगाया जाए तो यह त्वचा में नमी वापस लाने में मदद करता है। इससे त्वचा को आराम मिलता है और धीरे-धीरे लालपन भी कम होने लगता है।

उधर, गुलाब जल भी एक बहुत पुराना और आसान उपाय है। गुलाब जल गुलाब के फूलों से बनाया जाता है और इसके अर्क में एंटी-इंफ्लेमेटरी यानी सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। इसके अलावा, गुलाब जल का पीएच स्तर त्वचा के प्राकृतिक पीएच के काफी करीब होता है जिससे यह त्वचा को संतुलित रखने में मदद करता है। जब इसे त्वचा पर लगाया जाता है तो यह तुरंत ठंडक देता है और जलन भी कम करता है। यह त्वचा के नर्व एंडिंग्स को शांत करता है, जिससे दर्द का एहसास भी कम होता है।

--आईएएनएस

पीके/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News