Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

तेलंगाना: एसीबी ने एनआईएमएस अधिकारी के परिसरों पर तलाशी के दौरान 6.13 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की


हैदराबाद, 22 सितंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने निजाम्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनआईएमएस) के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक नोरी लक्ष्मी भास्कर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में 6.13 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है।

हैदराबाद, 22 सितंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने निजाम्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनआईएमएस) के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक नोरी लक्ष्मी भास्कर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में 6.13 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है।

एसीबी अधिकारियों द्वारा मंगलवार को हैदराबाद के शीर्ष सरकारी अस्पतालों में से एक एनआईएमएस में कार्यरत डॉक्टर के आवास और अन्य परिसरों पर एक साथ की गई तलाशी के दौरान बरामद संपत्तियों में कई फ्लैट, प्लॉट, एक जगुआर, एक ऑडी और 517.8 ग्राम सोना शामिल हैं।

एसीबी ने एक बयान में कहा कि भास्कर (56) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि उन्होंने अपनी सेवा के दौरान भ्रष्टाचार और संदिग्ध तरीकों का सहारा लेकर अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की थी।

उनके आवास और उनके रिश्तेदारों, दोस्तों, बेनामी और अन्य सहयोगियों से संबंधित सात अन्य स्थानों पर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान, एसीबी अधिकारियों को कुकाटपल्ली स्थित एक ऊंची इमारत वाली गेटेड कम्युनिटी में चार बेडरूम वाले एक फ्लैट, उसी तरह की एक ऊंची इमारत वाली गेटेड कम्युनिटी में तीन बेडरूम वाले दो फ्लैट, मणिकोंडा, पेटबशीरबाद और कुकाटपल्ली में दो कमरों वाले पांच फ्लैट, यादराडी, नंदीगामा और शमीरपेट में चार खाली प्लॉट और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर में 800 वर्ग गज का एक खाली प्लॉट से संबंधित दस्तावेज मिले।

उन्हें 41 लाख रुपए का बैंक बैलेंस, डाकघर में 12 लाख रुपए की जमा राशि, निजी वित्तीय संस्थानों में 35 लाख रुपए का निवेश, म्यूचुअल फंड में 29.55 लाख रुपए का निवेश, लगभग 517.8 ग्राम सोने के आभूषण, एक जगुआर, एक ऑडी, एक टाटा नेक्सन, रॉयल एनफील्ड, वेस्पा, एक्टिवा और यामाहा जैसी गाड़ियां और 5 लाख रुपए मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी मिले।

एसीबी ने कहा कि संपत्ति का कुल मूल्य 6.13 करोड़ रुपए है। चल और अचल संपत्ति का बाजार मूल्य दस्तावेजी मूल्य से कई गुना अधिक हो सकता है।

आरोपी डॉक्टर ने ऋण वसूली न्यायाधिकरण के समक्ष विवादित एक फ्लैट खरीदने के लिए 1.30 करोड़ रुपए का निवेश किया था। उसने विभिन्न व्यक्तियों को 1.33 करोड़ रुपए का ऋण भी दिया था।

इसमें आगे कहा गया कि अतिरिक्त संपत्तियों का और सत्यापन किया जा रहा है। मामले की जांच चल रही है।

--आईएएनएस

एमएस/

Date & Time : 2026-09-23 00:00:03

Share:

Leave A Reviews

Related News