Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय में 10.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी: सीएम रेवंत रेड्डी


हैदराबाद, 1 अगस्त (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को कहा कि तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 4,18,931 रुपये हो गई है। एक साल में इसमें 10.23% की वृद्धि दर्ज की गई है।

हैदराबाद, 1 अगस्त (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को कहा कि तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 4,18,931 रुपये हो गई है। एक साल में इसमें 10.23% की वृद्धि दर्ज की गई है।

सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि इस साल (2025-26) तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय 4,18,931 रुपये है, जो पिछले साल 3,80,031 रुपये थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक साल में तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय में 10.23% की बढ़ोतरी हुई है, यानी 38,900 रुपये की बढ़त हुई।

उन्होंने दावा किया कि दिसंबर 2023 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से तेलंगाना नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। उन्होंने तेलंगाना को टॉप परफॉर्मिंग राज्य बताया।

उनके अनुसार, यह आर्थिक विकास, निवेश, रोजगार सृजन, सभी क्षेत्रों में संतुलित विकास, तदर्थवाद से हटकर नीति आधारित शासन, कड़ी मेहनत, लगातार समीक्षा, बारीकियों पर ध्यान और हितधारकों के साथ निरंतर संवाद के कारण संभव हुआ है।

उन्होंने कहा, "हमने एक दशक की नाकाम सरकार, निराशा के माहौल को बदला है और हर नागरिक और शासन के हर पहलू में आशा और उम्मीद का संचार किया है।"

सीएम रेड्डी ने कहा, "हमारी सफलता के सबसे बड़े लाभार्थी महिलाएं, किसान और युवा हैं। और आने वाले सालों में मेरे लोगों और राज्य को और बड़ी सफलता मिलेगी।''

इस बीच परिवहन और बीसी कल्याण मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने गौरावेल्ली, पलामुरु-रंगारेड्डी और सीतम्मा सागर परियोजनाओं के लिए पहले दी गई पर्यावरणीय मंजूरी को बरकरार रखने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात कर आभार जताया।

इस अवसर पर मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि यह अनुकूल फैसला मुख्यमंत्री के सक्रिय प्रयासों का नतीजा है। इसमें केंद्र सरकार से परामर्श और सुप्रीम कोर्ट में तेलंगाना के हितों को ध्यान में रखते हुए अभिषेक मनु सिंघवी जैसे वरिष्ठ वकील को नियुक्त करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि इस फैसले से गौरावेल्ली, पलामुरु-रंगारेड्डी और सीतम्मा सागर जैसी प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं को नई गति मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से लाखों एकड़ जमीन को सिंचाई का पानी मिलेगा और साथ ही पीने के पानी की जरूरतें भी पूरी होंगी। इससे किसानों के कल्याण और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में बड़ा योगदान मिलेगा।

पोन्नम प्रभाकर ने तेलंगाना के अधिकारों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की पहल की सराहना की और राज्य के हितों की रक्षा के लिए सरकार द्वारा लड़ी गई कानूनी लड़ाई की प्रशंसा की।

--आईएएनएस

डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News