Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई' पर अंजलि राघव ने पोस्ट किया वीडियो, पहाड़ी लुक में आईं नजर

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री और डांसर अंजलि राघव अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। उनके गाने और डांस वीडियो तो दर्शकों के बीच पहले से ही लोकप्रिय हैं लेकिन इंस्टाग्राम पर साझा किए गए उनके छोटे-छोटे वीडियो भी फैंस को खूब पसंद आते हैं। इस कड़ी में उन्होंने एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में अंजलि पहाड़ी लुक में नजर आ रही हैं और फैंस इस नए अंदाज को देखकर काफी उत्साहित हैं।

अंजलि राघव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक छोटा सा वीडियो साझा किया है, जिसमें उनका सादगी भरा अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में वह पहाड़ी स्टाइल के कपड़ों में नजर आ रही हैं, जिसे लेकर कई लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद यह लुक उनके किसी नए गाने या प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ हो सकता है।

इस क्लिप में अंजलि एक छोटे से क्यूट पपी को गोद में लेकर उसे प्यार से खिलाती और दुलार करती दिखाई दे रही हैं। पपी के साथ उनका यह प्यारा अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। इस वीडियो के साथ उन्होंने बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर लोकप्रिय गाना 'तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई' का इस्तेमाल किया, जो फिल्म 'आ गले लग जो' से लिया गया है। इस गाने को दिग्गज गायक किशोर कुमार ने गाया है।

गाने की मधुर धुन और अंजलि के प्यारे वीडियो ने मिलकर इस पोस्ट को और भी खास बना दिया है। अगर अंजलि राघव के करियर की बात करें तो उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर खास पहचान बनाई है। बचपन से ही उन्हें सिंगिंग और डांसिंग का शौक था और इसी जुनून ने उन्हें मनोरंजन की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

26 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला लाइव डांस परफॉर्मेंस किया था, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई। उन्हें 'बेस्ट फीमेल मॉडल हरियाणा' के खिताब से भी सम्मानित किया जा चुका है। अंजलि राघव ने हरियाणवी म्यूजिक वीडियो के अलावा बॉलीवुड में भी कदम रखा और फिल्म 'तेवर' में एक छोटी भूमिका में नजर आईं, जिसमें अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में थे।

इसके अलावा उन्होंने टेलीविजन के लोकप्रिय शो 'कैरी रिश्ता खट्टा मीठा' में भी काम किया है। पिछले कई वर्षों से वह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अपने डांस, अभिनय और खूबसूरती के कारण दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

--आईएएनएस

पीके/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News