Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

डर और हंसी का डबल डोज: प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' में दिखेगा नया रोमांच

मुंबई. बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी सालों बाद हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के साथ वापसी कर रही है. फिल्म की मेकिंग और सेट के अनुभवों को साझा करते हुए टीम ने बताया कि इस बार दर्शकों को डर के साथ-साथ लॉजिक वाली कॉमेडी का एक फ्रेश डोज मिलने वाला है.

कहानी में लॉजिक और हॉरर का मेल
निर्देशक प्रियदर्शन ने बताया कि 'भूत बंगला' की स्क्रिप्ट पर काफी मेहनत की गई है. उन्होंने कहा, "कहानी को कई बार री-राइट किया गया ताकि कॉमेडी और हॉरर के बीच एक सटीक संतुलन बनाया जा सके. हमारा मकसद सिर्फ डराना नहीं, बल्कि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करना है." वहीं अक्षय कुमार ने जोर देते हुए कहा कि फिल्म में हर मोड़ पर 'लॉजिक' (तर्क) का ध्यान रखा गया है, ताकि कहानी असली और प्रभावी लगे.

जब मड आइलैंड के बंगले में दिखा 'भूत'
शूटिंग के अनुभवों को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने एक बेहद हैरान करने वाला किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि मड आइलैंड के एक मशहूर बंगले में सालों तक यह अफवाह थी कि वहां भूत रहता है. अक्षय ने खुलासा किया, "हकीकत यह थी कि वहां का केयरटेकर खुद साड़ी पहनकर रात में घूमता था और लोगों को डराता था. उसने 26-27 साल तक यह नाटक इसलिए किया ताकि मालिक बंगला बेच न सके और वह वहां मुफ्त में रह सके."

वामिका गब्बी का नया अनुभव
फिल्म की लीड एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन जैसे दिग्गजों के साथ काम करना उनके लिए सीखने वाला रहा. उन्होंने बताया कि इस फिल्म ने उन्हें सेट पर शांत रहना और अपने काम को पूरी तरह एन्जॉय करना सिखाया है.

Share:

Leave A Reviews

Related News