Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

टी20 चैंपियंस ट्रॉफी फॉर डेफ 2026 से विश्व कप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा


नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। इंडियन नेशनल डेफ क्रिकेट टीम के कोच सुशील गुप्ता ने इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) टी20 चैंपियंस ट्रॉफी फॉर डेफ 2026 के फाइनल मैच के मौके पर कहा कि इस टूर्नामेंट के आधार पर भी विश्व कप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। इंडियन नेशनल डेफ क्रिकेट टीम के कोच सुशील गुप्ता ने इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) टी20 चैंपियंस ट्रॉफी फॉर डेफ 2026 के फाइनल मैच के मौके पर कहा कि इस टूर्नामेंट के आधार पर भी विश्व कप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

आईएएनएस से बात करते हुए सुशील गुप्ता ने कहा, "आईडीसीए के तहत होने वाले इस टूर्नामेंट में देश भर से चुनी गई चार टीमें—इंडिया ए, बी, सी और डी हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही वर्ल्ड कप के लिए उनके चयन का आधार बनेगा। लीग मैचों के बाद, इंडिया ए और डी टीमें फाइनल में पहुंची हैं। युवा खिलाड़ियों के लिए यह एक बहुत ही अहम मौका है। नियमित घरेलू मैचों का इस्तेमाल भी बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए किया जाता है।"

इंडियन नेशनल डेफ क्रिकेट टीम के मुख्य कोच कोच देवदत्त बघेल ने आईएएनएस से कहा, "हमारी इंडिया ए, बी, सी और डी टीमों का गठन दिल्ली ट्रॉफी के ही समान ढांचे के आधार पर किया गया है। डेफ क्रिकेट एसोसिएशन ने पहली बार यह योजना बनाई है कि हर राज्य से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाए और उन्हें इंडिया ए, बी, सी और डी टीमों में खेलने का अवसर दिया जाए। जो खिलाड़ी यहां अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उन्हें अक्टूबर में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसी टूर्नामेंट से सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ियों की एक सूची तैयार की जाएगी।"

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मयंक पुष्कर ने कहा, "यहां, आईडीसीए के तत्वावधान में, चार टीमों का एक टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है, जिसमें से दो टीमें फाइनल में पहुंची हैं। भविष्य में इंडियन टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन इन्हीं में से किया जाएगा। हमारी मुख्य भूमिका यह सुनिश्चित करना है कि खिलाड़ियों को किसी भी तरह की चोट न लगे। इसके साथ ही हम उन्हें रिहैबिलिटेशन और उचित देखभाल भी प्रदान करते हैं, ताकि वे पूरी तरह से चोट-मुक्त रहें। यदि कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है, तो हम उसका इलाज करते हैं और उसे ठीक होने में मदद करते हैं। यही हमारी टीम की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।"

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News