Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

टी20 वर्ल्ड कप: हरमीत का 'चौका', नीदरलैंड को 93 रन से रौंदकर यूएसए ने खोला खाता

चेन्नई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। यूएसए ने शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 21वें मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 93 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ यूएसए ने टूर्नामेंट में जीत का खाता खोल लिया है। यह टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

चेन्नई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। यूएसए ने शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 21वें मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 93 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ यूएसए ने टूर्नामेंट में जीत का खाता खोल लिया है। यह टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी यूएसए की टीम ने 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। इस टीम को 27 के स्कोर पर शायन जहांगीर (20) के रूप में पहला झटका लगा, जिसके बाद मोनांक पटेल ने सैतेजा मुक्कमल्ला के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 55 रन की साझेदारी की। कप्तान मोनांक 22 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

सैतेजा ने संजय कृष्णमूर्ति (1) के साथ 23 रन, जबकि शुभम रंजने के साथ 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। शुभम 24 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 48 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सैतेजा ने 51 गेंदों में 79 रन बनाए। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।

विपक्षी टीम से बास डी लीडे ने 37 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि लोगान वैन बीक, काइल क्लेन और फ्रेड क्लासेन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 15.5 ओवरों में महज 103 रन पर सिमट गई। इस टीम को 9 के स्कोर पर माइकल लेविट (3) के रूप में पहला झटका लगा, जिसके बाद बास डी लीडे ने मैक्स ओ'डॉड के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 32 रन की साझेदारी की।

मैक्स ओ'डॉड 17 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद टीम निरंतर अंतराल पर अपने विकेट गंवाती रही। इस बीच स्कॉट एडवर्ड्स ने 14 गेंदों में 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि रीलोफ वान डर मर्व 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

विपक्षी खेमे से हरमीत सिंह ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि शैडली वैन शल्कविक ने 3 विकेट निकाले। 2 विकेट मोहम्मद मोहसिन के हाथ लगे। एक सफलता नोस्तुश केंजीगे ने हासिल की।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News