Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल से पहले मंदिर पहुंचे कप्तान, हेड कोच के साथ हनुमानजी का आशीर्वाद लिया

अहमदाबाद, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या के साथ हेड कोच गौतम गंभीर ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम कैंपस में हनुमानजी मंदिर के दर्शन किए।

अहमदाबाद, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या के साथ हेड कोच गौतम गंभीर ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम कैंपस में हनुमानजी मंदिर के दर्शन किए।

भारत की खिताबी जीत के लिए देश के कोने-कोने में फैंस पूजा-अर्चना कर जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हरिहर आरती समिति ने भारत की जीत के लिए संगम पर खास गंगा आरती की। इस दौरान फैंस भारतीय खिलाड़ियों के पोस्टर पकड़े हुए नजर आए।

अहमदाबाद इस खिताबी मुकाबले की मेजबानी कर रहा है, जहां एक फैन ने आईएएनएस से कहा, "मुझे शत प्रतिशत यकीन है कि भारत यह मैच जीतेगा। साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया) भी ऐसा ही माहौल था, लेकिन किसी वजह से भारत जीत नहीं सका। इस बार यकीनन हम खिताब अपने नाम करेंगे।"

एक अन्य फैन ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच को लेकर कहा, "रविवार का मैच बहुत दिलचस्प होने वाला है। बेशक, यह वर्ल्ड कप भी हमारा है। हम लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम करेंगे। इस मैच में हमारे खिलाड़ी अपना जलवा दिखाएंगे।"

इस विश्व कप में भारत ने सिर्फ एक ही मुकाबला गंवाया है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रन से मात देकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने इस टूर्नामेंट में कुल 2 मैच गंवाए, जबकि एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। कीवी टीम ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा है।

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉन्वे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News