Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद के समय को हमेशा याद रखूंगा: टी. दिलीप


नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने बारबाडोस में भारत की 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद के समय टीम इंडिया के साथ गुजारे अपने 5 साल की अवधि का सबसे यादगार लम्हा बताया है। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम के अंदर की भावनाओं ने खिताब से पहले के सफर का बोझ दिखा दिया।

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने बारबाडोस में भारत की 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद के समय टीम इंडिया के साथ गुजारे अपने 5 साल की अवधि का सबसे यादगार लम्हा बताया है। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम के अंदर की भावनाओं ने खिताब से पहले के सफर का बोझ दिखा दिया।

टी. दिलीप ने जियोस्टार पर कहा, "अगर मैं अपने सबसे अच्छे पल पर वापस जाऊं, तो मुझे लगता है बारबाडोस 2024, सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि उसके बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल, कुछ सेकंड के लिए शांति। मुझे लगता है कि उस शांति में, मैं महसूस कर सकता था कि लड़कों ने उन चार सालों में कितनी मेहनत की है। मैं उस फ्रेम को हमेशा अपने दिमाग में रखूंगा।"

ब्रिजटाउन में खेले गए फाइनल में सूर्यकुमार यादव का कैच भारतीय जीत की खिताबी जीत के सबसे यादगार लम्हों में से एक था। सूर्यकुमार यादव ने आखिरी ओवर में डेविड मिलर का बेहतरीन और यादगार कैच पकड़कर देश को खिताब दिलाने में कभी भी न भूलने वाली भूमिका निभाई थी।

सूर्यकुमार यादव के कैच को याद करते हुए दिलीप ने बताया कि खुशी के बावजूद मैं तब यह पता करने की कोशिश कर रहा था कि कैच कानूनी तौर पर पूरा हुआ था या नहीं।

दिलीप ने सूर्यकुमार यादव के कैच के बारे में कहा, "शुरू में कुछ सेकंड के लिए, मैं चुप था और शारीरिक रूप से शांत था क्योंकि मेरा दिमाग बहुत सारा गुणा-गणित कर रहा था। मैं सोच रहा था कि सूर्या ने वह बॉल क्लीन ली थी, क्या उसके पैर बाउंड्री रोप के अंदर थे, क्या उसने गेंद को समय पर बाहर मारा था। तो, मेरा दिमाग सारे कैलकुलेशन कर रहा था। लेकिन एक बार जब यह कन्फर्म हो गया कि यह एक क्लीन कैच था, तो भावनाओं का सैलाब आ गया। लेकिन मेरे मन में यह भी था कि मैच अभी पूरा नहीं हुआ है। खेल के हिसाब से सूर्या का यह एक असाधारण कैच था।"

टी. दिलीप नवंबर 2021 में भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण कोच बने थे। हाल ही में उनका कार्यकाल समाप्त हुआ है।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News