Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

टी4 नेशनल शूटिंग सिलेक्शन ट्रायल्स: सरबजोत, लक्षिता, अखिल और साक्षी ने फाइनल जीते


देहरादून, 9 जून (आईएएनएस)। मंगलवार को देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की त्रिशूल शूटिंग रेंज में राइफल और पिस्टल शूटर्स के लिए टी4 नेशनल सिलेक्शन ट्रायल्स में चार फाइनल हुए, जिनमें पेरिस ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सरबजोत सिंह, आर्मी शूटर लक्षिता, पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट अखिल श्योराण और महाराष्ट्र की साक्षी सुनील पाडेकर अपने-अपने इवेंट्स में विजेता बने।

देहरादून, 9 जून (आईएएनएस)। मंगलवार को देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की त्रिशूल शूटिंग रेंज में राइफल और पिस्टल शूटर्स के लिए टी4 नेशनल सिलेक्शन ट्रायल्स में चार फाइनल हुए, जिनमें पेरिस ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सरबजोत सिंह, आर्मी शूटर लक्षिता, पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट अखिल श्योराण और महाराष्ट्र की साक्षी सुनील पाडेकर अपने-अपने इवेंट्स में विजेता बने।

पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में, सरबजोत ने 245.9 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। आर्मी के शूटर अजेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिर में 245.1 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वर्ल्ड चैंपियन सम्राट राणा 221.5 के स्कोर के साथ टॉप-3 में शामिल रहे।

हरियाणा के कमलजीत चौधरी 201.8 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे, जबकि क्वालिफिकेशन में टॉप करने वाले सौरभ चौधरी ने 179.7 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान हासिल किया। पंजाब के उदयवीर सिद्धू 157.4 के स्कोर के साथ छठे, राजस्थान के ओमप्रकाश मिथरवाल 136.0 के स्कोर के साथ सातवें और आर्मी शूटर प्रमोद 116.3 के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रहे।

महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में आर्मी शूटर लक्षिता ने हरियाणा की सुरभि राव को सिर्फ 0.2 प्वाइंट्स के अंतर से हराया। लक्षिता ने 240.0 का स्कोर किया, जबकि सुरभि ने 239.8 का स्कोर किया। उत्तर प्रदेश की मानसी आनंद ने 220.2 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल 2025 की सिल्वर मेडलिस्ट संयम 197.6 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं। उनके बाद हरियाणा की शूटर मुस्कान भनवाला और मनु भाकर ने क्रमशः 177.0 और 157.1 के स्कोर के साथ पांचवें और छठे स्थान हासिल किया। आईएसएसएफ म्यूनिख वर्ल्ड कप की गोल्ड मेडलिस्ट सुरुचि और पलक ने क्वालीफाई करने के बावजूद फाइनल में हिस्सा नहीं लिया।

पुरुषों के 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन फाइनल में भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें उत्तर प्रदेश के अखिल श्योराण ने नेवी के नीरज कुमार को सिर्फ 0.2 प्वाइंट से हराकर पहला स्थान हासिल किया। अखिल का स्कोर 358.3 रहा, जबकि नीरज 358.1 पर रहे। वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 345.4 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

ओलंपियन चेन सिंह 333.7 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे, उनके बाद निखिल तंवर (319.0), गोल्डी गुर्जर (309.1), सिद्धार्थ गौर (299.1) और एड्रियन करमाकर (292.5) रहे।

महिलाओं के 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन फाइनल में, महाराष्ट्र की साक्षी सुनील पडेकर (358.2) ने कर्नाटक की तिलोत्तमा सेन (357.8) को शिकस्त देकर पहला स्थान हासिल किया। मध्य प्रदेश की आशी चौकसे ने 345.5 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

केरल की विदर्शा के. विनोद 334.4 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं, जबकि ओलंपियन अंजुम मौदगिल और सिफ्त कौर समरा क्रमशः 322.9 और 312.3 के स्कोर के साथ पांचवें और छठे स्थान पर रहीं। आर्मी शूटर प्रिया ने सिफ्त के साथ शूटऑफ के बाद 302.7 के स्कोर के साथ सातवां स्थान हासिल किया। हरियाणा की निश्चल सिंह 300.7 के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रहीं।

टी4 राइफल और पिस्टल ट्रायल बुधवार को पुरुषों और महिलाओं के लिए 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट के साथ समाप्त होंगे, जिसके बाद एशियन गेम्स और आईएसएसएफ वर्ल्ड कप हांग्जो सहित आगामी इंटरनेशनल इवेंट्स के लिए भारतीय राइफल और पिस्टल स्क्वाड को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News