Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

तीनों ऑथोरिटी पर किसानों का हल्ला बोल, राकेश टिकैत बोले- होगी महापंचायत


नोएडा, 14 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को किसान संगठनों ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने तीनों प्राधिकरणों के बाहर किसान महापंचायत करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में राकेश टिकैत सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में किसान अपनी मांगों को लेकर एकत्रित हुए।

नोएडा, 14 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को किसान संगठनों ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने तीनों प्राधिकरणों के बाहर किसान महापंचायत करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में राकेश टिकैत सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में किसान अपनी मांगों को लेकर एकत्रित हुए।

किसानों का कहना है कि लंबे समय से उनकी कई मांगें लंबित हैं। अधिकारियों की ओर से लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों को लेकर तीनों अथॉरिटी जाएंगे और अधिकारियों के सामने एक बार फिर अपनी मांगें रखेंगे। राकेश टिकैत ने अधिकारियों पर किसानों के काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले करीब दो वर्षों से किसानों को लगातार आश्वासन दिया जा रहा है। अब किसान केवल आश्वासन के भरोसे बैठने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार किसानों के भ्रम को तोड़ा जाएगा और उनकी मांगों को लेकर मजबूती से आवाज उठाई जाएगी। किसान महापंचायत में मुख्य रूप से आबादी निस्तारण, 10 प्रतिशत प्लॉट, शिफ्टिंग और लीज बैक से जुड़ी समस्याओं को उठाया जा रहा है। किसानों का कहना है कि विकास प्राधिकरणों की ओर से भूमि अधिग्रहण के बाद पुनर्वास और आबादी से जुड़े कई मामलों का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। इन मुद्दों को लेकर किसान लंबे समय से अधिकारियों और शासन के सामने अपनी बात रखते रहे हैं। किसानों का आरोप है कि बार-बार बैठकों और आश्वासनों के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ऐसे में अब किसान महापंचायत के माध्यम से अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी में हैं।

राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की जायज मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। राकेश टिकैत ने स्पष्ट किया कि किसान केवल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि नोएडा अथॉरिटी और यमुना अथॉरिटी के अधिकारियों के सामने भी अपनी मांगें रखेंगे। उनका कहना है कि तीनों क्षेत्रों के किसानों की समस्याएं काफी हद तक समान हैं और इनका समाधान कराने के लिए किसानों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।

राष्ट्रीय लोक दल के उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि पार्टी जहां से मन करे, उतनी सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी अन्य राज्यों में भी चुनाव लड़ना चाहती है तो वहां भी चुनाव लड़े। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी राकेश टिकैत ने सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान सरकार के लोग बेईमानी करेंगे और पुलिस, ईडी तथा अन्य ताकतों का इस्तेमाल किया जा सकता है। टिकैत ने कहा कि चुनाव में जो इन सब चीजों से बच पाएगा, वही जीत हासिल करेगा। किसान महापंचायत को देखते हुए प्राधिकरण और प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। किसानों ने साफ किया है कि उनकी मांगों का समाधान होने तक वे अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

--आईएएनएस

पीकेटी/पीएम

Date & Time : 2026-09-14 16:35:02

Share:

Leave A Reviews

Related News