Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

टोरे पैन पैसिफिक ओपन टेनिस: रिबाकिना ने पुतिनत्सेवा को हराया, करियर में पहली बार साल के अंत में 'नंबर 1' स्थान पक्का


टोक्यो, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। कजाकिस्तान की 'वर्ल्ड नंबर 1' एलिना रिबाकिना ने टोरे पैन पैसिफिक ओपन टेनिस के दूसरे दौर में हमवतन यूलिया पुतिनत्सेवा को 6-2, 6-3 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ उन्होंने अपने करियर में पहली बार साल के अंत में 'नंबर 1' स्थान सुनिश्चित कर लिया है।

टोक्यो, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। कजाकिस्तान की 'वर्ल्ड नंबर 1' एलिना रिबाकिना ने टोरे पैन पैसिफिक ओपन टेनिस के दूसरे दौर में हमवतन यूलिया पुतिनत्सेवा को 6-2, 6-3 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ उन्होंने अपने करियर में पहली बार साल के अंत में 'नंबर 1' स्थान सुनिश्चित कर लिया है।

टोक्यो में रिबाकिना ने शानदार खेल दिखाया और 70 मिनट चले मुकाबले में पुतिनत्सेवा को हराया। इस दौरान उन्होंने अपनी एक भी सर्विस नहीं गंवाई और मैच के आखिरी गेम में मिले एकमात्र ब्रेक प्वाइंट को भी बचा लिया।

उन्होंने अपने फर्स्ट-सर्व प्वाइंट्स में से 75 प्रतिशत और सेकंड-सर्व प्वाइंट्स में से 57 प्रतिशत जीते। कजाकिस्तान की इस खिलाड़ी ने छह ऐस लगाए और मैच का अंत भी एक ऐस के साथ ही किया।

यह पहला साल होगा, जब रिबाकिना साल के अंत में 'नंबर 1' के रूप में अपना सफर समाप्त करेंगी। साल 2023 और 2024 के अंत में वह नंबर 3 पर थीं, जबकि 2025 में नंबर 5 पर रहीं। रिबाकिना 2026 में यूएस ओपन जीतने के दौरान वर्ल्ड नंबर 1 बनी थीं, जो उनका तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब था।

कजाकिस्तान की इस खिलाड़ी ने पुतिनत्सेवा को 5 में से 3 मैच हराए हैं। एलिना रिबाकिना को पुतिनत्सेवा के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैचों (रोम 2020 और इंडियन वेल्स 2021) में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद, मैड्रिड क्वार्टर फाइनल 2024 में रिबाकिना ने हमवतन खिलाड़ी के खिलाफ 4-6, 7-6(4), 7-5 से जीत हासिल की। ​​साथ ही, इस साल की शुरुआत में मियामी में भी उन्होंने पुतिनत्सेवा को दूसरे दौर में हराया था।

अब क्वार्टर फाइनल में रिबाकिना का सामना लेयला फर्नांडीज से होगा। पिछले हफ्ते निंगबो ओपन के फाइनल में उन्होंने इस कनाडाई खिलाड़ी को शिकस्त दी थी। फर्नांडीज ने टोक्यो क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए नंबर 8 सीड एलिस मर्टेंस को 6-2, 7-6(8) से मात दी।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-10-29 19:55:10

Share:

Leave A Reviews

Related News