
नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झामर में शुक्रवार सुबह खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान 37 वर्षीय शिवकुमार लोधी, पिता हिम्मत सिंह लोधी के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, शिवकुमार अपने खेत में गन्ने की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की रिपोर्ट संबंधित थाने को भेज दी है।
पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
Leave A Reviews