Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ट्रंप के बयान पर ब्रिटेन में व‍िरोध, आयरलैंड और नॉर्दर्न आयरलैंड को एक करने की कही बात


लंदन, 14 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आयरलैंड और ब्रिटेन के नॉर्दर्न आयरलैंड के एक हो जाने संबंधी बयान पर ब्रिटेन में काफी विरोध देखने को मिला है।

लंदन, 14 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आयरलैंड और ब्रिटेन के नॉर्दर्न आयरलैंड के एक हो जाने संबंधी बयान पर ब्रिटेन में काफी विरोध देखने को मिला है।

आयरलैंड की दो दिवसीय यात्रा के दौरान ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह आयरलैंड और नॉर्दर्न आयरलैंड को एक होते देखना पसंद करेंगे।

ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी की नेता केमी बैडेनोच ने शनिवार को सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप हमेशा की तरह बिना ज्यादा सोचे-समझे बयान दे रहे हैं, जैसा उन्होंने पहले ग्रीनलैंड और कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कहकर किया था।"

उन्होंने कहा, "नॉर्दर्न आयरलैंड यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) का हिस्सा है।"

उसी दिन रिफॉर्म यूके पार्टी के नेता निगेल फराज ने भी 'एक्‍स' पर लिखा, "मैं राष्ट्रपति ट्रंप की बात से सहमत नहीं हूं। उत्तरी आयरलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक गर्वित और अभिन्न हिस्सा है।"

अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व सांसद मिक मुलवेनी, जो ट्रंप के पहले कार्यकाल में नॉर्दर्न आयरलैंड के लिए उनके विशेष दूत रहे थे, उन्होंने लोगों को ट्रंप की टिप्पणी का ज्यादा अर्थ निकालने से बचने की सलाह दी।

उन्होंने कहा, "यह अमेरिकी विदेश नीति में किसी बदलाव का संकेत नहीं है।"

ब्रिटेन की कम्युनिटीज सेक्रेटरी एंजेला रेनर ने भी ट्रंप की टिप्पणी को ज्यादा महत्व नहीं दिया।

उन्होंने स्काई न्यूज से कहा, "डोनाल्ड ट्रंप, डोनाल्ड ट्रंप हैं। वह वही कहते हैं जो उन्हें सही लगता है।" उन्होंने कहा कि ब्रिटिश सरकार गुड फ्राइडे समझौते को लेकर गंभीर है और आगे भी उसी रास्ते पर काम करती रहेगी।

ट्रंप ने रविवार को अपनी आयरलैंड यात्रा का समापन काउंटी क्लेयर स्थित अपने 'डूनबेग गोल्फ रिजॉर्ट' में किया। वहां उन्होंने गोल्फ खिलाड़ी शेन लोरी को आयरिश ओपन ट्रॉफी सौंपी और साथ ही यह भी घोषणा की कि वह आयरिश व्हिस्की पर लगाए गए शुल्क हटा देंगे।

--आईएएनएस

एवाई/एएस

Date & Time : 2026-09-14 08:35:03

Share:

Leave A Reviews

Related News