Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

त्रिकोणीय सीरीज: अफगानिस्तान-ए को 101 रन से रौंदकर प्वाइंट्स टेबल में 'नंबर-1' बनी भारतीय टीम


दांबुला, 17 जून (आईएएनएस)। भारत-ए ने बुधवार को रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के पांचवें मैच को 101 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।

दांबुला, 17 जून (आईएएनएस)। भारत-ए ने बुधवार को रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के पांचवें मैच को 101 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।

भारत ने 4 में से 2 मैच अपने नाम किए हैं। इस टीम का नेट रन रेट +0.797 है। वहीं, 3 मुकाबलों में 2 जीत के साथ श्रीलंका (+0.494 नेट रन रेट) दूसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान (-1.983 नेट रन रेट) 3 में से 2 मैच गंवाकर तीसरे पायदान पर मौजूद है।

बुधवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 319 रन बनाए। भारत को वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य की सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 48 गेंदों में 75 रन जोड़े।

वैभव 28 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 38 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद प्रियांश ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 40 रन जुटाए। प्रियांश 42 गेंदों में 10 बाउंड्री के साथ 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुछ देर बाद टीम ने गायकवाड़ (30) का विकेट भी खो दिया।

भारतीय टीम 129 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो चुकी थी। यहां से कप्तान तिलक वर्मा ने कुमार कुशाग्र के साथ चौथे विकेट के लिए 104 रन जुटाकर टीम को दोहरे शतक के पार पहुंचा दिया।

तिलक वर्मा ने टीम के खाते में 59 रन का योगदान दिया, जबकि कुशाग्र 58 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा, विपराज निगम ने 30 रन और निशांत संधू ने नाबाद 21 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से फरीदून दाउदजाई, अब्दुल्ला अहमदजई और फरमानुल्लाह सफी ने 2-2 विकेट निकाले। जहीर खान को 1 विकेट हाथ लगा।

इसके जवाब में अफगान टीम 36.5 ओवरों में महज 218 रन पर सिमट गई। कप्तान इमरान मीर (32) ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 9.4 ओवरों में 70/3 के स्कोर तक पहुंचाया। यहां से बहिर शाह ने फैजल शिनोजादा के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रन जुटाकर टीम को 157 के स्कोर तक पहुंचाया।

फैजल 56 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बहिर शाह ने 5 बाउंड्री के साथ 57 रन की पारी खेली। इनके अलावा, मोहम्मद इशाक ने 16 रन और फरमानुल्लाह सफी ने 17 रन बनाए, लेकिन हार के अंतर को कम नहीं कर सके।

भारत की तरफ से निशांत संधू ने 6.5 ओवरों में 31 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि यश ठाकुर ने 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, अंशुल कंबोज, विपराज निगम, सूर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय ने 1-1 प्राप्त किया।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News