Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी मामला: आरोपी शौकीन के खिलाफ उतरे परिवार सदस्य, भाइयों ने की सख्त कार्रवाई की मांग


नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ नस्लीय और अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी आमिर शौकीन के परिजनों ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन के भाई ने उसके बर्ताव की निंदा करते हुए कहा कि वे पिछले 12-15 सालों से उससे अलग रह रहे हैं।

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ नस्लीय और अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी आमिर शौकीन के परिजनों ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन के भाई ने उसके बर्ताव की निंदा करते हुए कहा कि वे पिछले 12-15 सालों से उससे अलग रह रहे हैं।

शौकीन के भाई मोहम्मद वसीम रजा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "रिश्ते में आमिर शौकीन छोटा भाई लगता है। उसकी गुंडागर्दी के कारण उससे अलग हुए 12-15 साल हो चुके हैं। इस इलाके में उसकी छवि बहुत खराब है। उसने जो कहा और किया, वह पूरी तरह गलत है।"

मोहम्मद वसीम रजा ने अपने भाई शौकीन पर आरोप लगाए कि वह नग्न होकर वीडियो बनाता है।वह एक गुंडा है। साथ ही, शौकीन के भाई ने कहा कि उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शौकीन के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और स्थानीय लोग उसके बर्ताव से परेशान हैं। रजा ने कहा, "वह सिर्फ गुंडागर्दी करता है और कुछ नहीं। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इलाके के लोग उसका समर्थन नहीं करते, बल्कि सब उससे परेशान हैं। उसकी एक बेटी और एक बेटा भी है, हालांकि मुझे उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।"

एक और भाई, आलीशान ने भी खुद को इस विवाद से अलग कर लिया और कहा कि शौकीन का बर्ताव गलत था। उन्होंने कहा, "लोग इन सब बातों के बारे में जानते हैं। मैं उसे कुछ नहीं कह सकता। मैं उससे 20 साल बड़ा हूं। अगर कोई ऐसा वीडियो बनाता है, तो जाहिर है कि यह गलत है।"

कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन पर एक वायरल वीडियो में त्रिपुरा के युवक के खिलाफ नस्लभेदी और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इस वीडियो के सामने आने के बाद नॉर्थईस्ट में तीखी प्रतिक्रिया हुई और इसकी कड़ी निंदा की गई।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया। इस बीच, त्रिपुरा में आमिर शौकीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हालांकि, विवाद के बाद शौकीन ने बुधवार को एक माफीनामा वीडियो जारी किया। उसने दावा किया कि वह वीडियो पहले से लिखा (स्क्रिप्टेड) ​​हुआ था और उसमें दिखने वाला व्यक्ति उसका परिचित ही था। शौकीन के अनुसार, वह व्यक्ति पहले अहमदाबाद में एक दोस्त के कैफे में काम करता था। उनकी बातचीत का मकसद सिर्फ मजाक करना था, जिसमें दोनों ही शामिल थे। उसने कहा कि उसका इरादा किसी का अपमान करने का बिल्कुल नहीं था।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Date & Time : 2026-10-22 12:15:03

Share:

Leave A Reviews

Related News