Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत पर एनसीडब्ल्यू सख्त, मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी से 7 दिन में मांगी रिपोर्ट


नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मध्य प्रदेश के भोपाल में नोएडा निवासी 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। एनसीडब्ल्यू ने इस घटना के संबंध में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखा है। इसके साथ ही, जांच कर 7 दिनों में विस्तृत एटीआर दाखिल करने को कहा है।

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मध्य प्रदेश के भोपाल में नोएडा निवासी 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। एनसीडब्ल्यू ने इस घटना के संबंध में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखा है। इसके साथ ही, जांच कर 7 दिनों में विस्तृत एटीआर दाखिल करने को कहा है।

एनसीडब्ल्यू ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाह के मात्र 5 महीने के भीतर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई। पीड़िता के परिजनों ने पति समार्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। अध्यक्षा विजया रहाटकर की ओर से मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर मामले में तत्काल, निष्पक्ष, पारदर्शी व समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने सात दिनों के भीतर विस्तृत एटीआर प्रस्तुत करने को कहा है।"

आयोग ने एफआईआऱ में लगाए गए प्रावधानों, आरोपियों की गिरफ्तारी व पूछताछ की स्थिति, फरार आरोपी समार्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए उठाए गए कदमों, सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड्स, इलेक्ट्रॉनिक व फोरेंसिक साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूर्व में की गई शिकायतों पर की गई कार्रवाई संबंधी जानकारी मांगी है।

साथ ही, आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि पीड़िता के परिवार को किसी प्रकार की धमकी, दबाव या चरित्र हनन से संरक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि निष्पक्ष वातावरण में न्याय प्रक्रिया आगे बढ़ सके।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि महिलाओं के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा प्रभाव का दुरुपयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

बता दें कि 31 वर्षीय पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल में अपने ससुराल में फांसी पर लटकी हुई पाई गई। ट्विशा का परिवार बेटी की हत्या का आरोप लगा रहा है।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share:

Leave A Reviews

Related News