Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

उदयपुर स्कूल हादसे का एनएचआरसी ने लिया स्वत: संज्ञान, तीन छात्रों के घायल होने पर मांगी रिपोर्ट


नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने राजस्थान के उदयपुर जिले में एक जर्जर सरकारी प्राथमिक विद्यालय की कक्षा की छत का प्लास्टर गिरने से तीन छात्रों के घायल होने की घटना का स्वत: संज्ञान लिया है।

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने राजस्थान के उदयपुर जिले में एक जर्जर सरकारी प्राथमिक विद्यालय की कक्षा की छत का प्लास्टर गिरने से तीन छात्रों के घायल होने की घटना का स्वत: संज्ञान लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 6 अक्टूबर को भिंडर पुलिस थाना क्षेत्र के नारदा गांव के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में हुई, जब कक्षा की छत का प्लास्टर अचानक बच्चों के ऊपर गिर गया।

7 से 8 साल की उम्र के छात्रों के सिर पर चोटें आई हैं। हादसा करीब 11 बजे हुई, जब कक्षा में 32 बच्चे मौजूद थे।

बताया गया है कि घटना के समय स्कूल में शिक्षक मौजूद नहीं थे। घायल छात्र खुद ही अपने घर चले गए, जिसके बाद उनके परिजन उन्हें अस्पताल ले गए।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कहा है कि अगर मीडिया रिपोर्ट में दी गई जानकारी सच है तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है।

इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए मानवाधिकार आयोग ने उदयपुर के जिला मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उम्मीद है कि इस रिपोर्ट में घायल छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी भी शामिल होगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिन तीन छात्रों के सिर पर चोटें आई थीं, उन्हें इलाज के लिए भिंडर सरकारी अस्पताल ले जाया गया था, जहां से बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई।

घटना के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर स्कूल की इमारत को बंद कर दिया गया। साथ ही, पास के एक धार्मिक स्थल के पास वैकल्पिक जगह पर कक्षाएं चलाने की व्यवस्था की गई।

स्कूल के प्रधानाध्यापक लालसिंह शक्तावत ने बताया कि इस स्कूल में कक्षा 5 तक की पढ़ाई होती है और यहां कुल 37 बच्चे नामांकित हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल प्रशासन ने पहले ही शिक्षा विभाग को इमारत की जर्जर हालत के बारे में सूचित कर दिया था।

स्कूल की इमारत 2001 में बनी थी। इसमें दो कमरे और एक बरामदा है और ये सभी बहुत खराब हालत में हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि इमारत की खस्ताहाल स्थिति के बारे में अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इस घटना ने राजस्थान के उन सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी है, जो पुरानी और खराब रखरखाव वाली इमारतों में चल रहे हैं।

--आईएएनएस

एससीएच/वीसी

Date & Time : 2026-10-16 20:20:04

Share:

Leave A Reviews

Related News