भोपाल, 3 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में धार्मिक पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है और उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना बढ़ोतरी हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर गुजरात में है और वह देवभूमि द्वारका भी गए हैं।
![]()

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुजरात के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन किए। इसके साथ उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना भी।
द्वारका में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं आज द्वारका आया हूं। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश में धार्मिक पर्यटन का तेजी से विकास हो रहा है। उज्जैन में श्री महाकाल लोक के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है। 10 करोड़ से ज्यादा तीर्थ यात्री उज्जैन आ रहे हैं। इसी प्रकार, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है।
राज्य में धार्मिक पर्यटन विस्तार के लिए चल रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार भी धार्मिक पर्यटन के विस्तार के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुगम यातायात, ठहरने, सुरक्षा और आवश्यक अधोसंरचना का तेजी से विकास किया जा रहा है।
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि द्वारका के प्रवास से पहले पिछले दिनों सोमनाथ गया था और उम्मीद करेंगे की धार्मिक पर्यटन और सनातन संस्कृति का गौरव शाली अतीत भी फिर गौरवान्वित हो रहा है ऐसे में हम राज्य सरकार में भी अपने-अपने स्तर पर काम करती जाएं। द्वारकाधीश मंदिर चार धामों में से एक प्रमुख तीर्थ है। जन्माष्टमी से पहले भगवान द्वारकाधीश के दर्शन का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
--आईएएनएस
एसएनपी/एसके
Leave A Reviews