Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

उज्जैन: मुहर्रम जुलूस में स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद चार लोगों पर केस दर्ज


उज्जैन, 25 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में मुहर्रम से एक दिन पहले एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वीडियो में बड़नगर कस्बे में एक धार्मिक जुलूस के दौरान एक वाहन को क्रेन से हवा में लटकाकर उसमें विस्फोट जैसा दृश्य दिखाया गया था।

उज्जैन, 25 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में मुहर्रम से एक दिन पहले एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वीडियो में बड़नगर कस्बे में एक धार्मिक जुलूस के दौरान एक वाहन को क्रेन से हवा में लटकाकर उसमें विस्फोट जैसा दृश्य दिखाया गया था।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 23 जून की रात को हुई थी, जब मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। यह जुलूस आशूरा से पहले निकाला गया था, जो मुहर्रम का 10वां दिन होता है और इसे शिया मुसलमान इमाम हुसैन की शहादत की याद में शोक के रूप में मनाते हैं।

पुलिस ने बताया कि एक टाटा मैजिक वाहन को क्रेन की मदद से लगभग 40 फीट ऊंचाई पर उठाया गया था। उस पर दो युवक लाल झंडे लहराते हुए खड़े थे। इसके कुछ ही देर बाद वाहन में अचानक विस्फोट जैसा दृश्य हुआ, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

इस घटना के वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

उज्जैन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करनदीप सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि जुलूस के आयोजक शोएब खान, तालीम खान और जहीद खान तथा क्रेन मालिक गोपाल माली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा, ''जुलूस के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी, लेकिन किसी भी तरह के विस्फोटक या वाहन को नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधि की अनुमति नहीं दी गई थी। ऐसे कार्य अवैध हैं और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं।''

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि इसमें पारंपरिक विस्फोटक का इस्तेमाल नहीं किया गया था, बल्कि कई पटाखा-स्टाइल रॉकेट एक साथ जलाए गए थे।

वाहन की खिड़कियां बंद होने के कारण अंदर दबाव बढ़ गया, जिससे शीशे और बॉडी पार्ट्स टूटकर बाहर की ओर गिर गए और विस्फोट जैसा दृश्य बना। पुलिस का मानना है कि यह घटना भीड़ को आकर्षित करने के लिए किया गया एक स्टंट हो सकता है।

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News