Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'उनकी फिटनेस बनी रहे और वह आने वाले कई वर्षों तक हमारे प्रधानमंत्री बने रहें', साइना ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई


अहमदाबाद, 17 सितंबर (आईएएनएस)। साइना नेहवाल ने गुरुवार को 'खेलें सानंद स्पोर्ट्स उत्सव 2026' का उद्घाटन किया। इस मौके पर साइना ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी।

अहमदाबाद, 17 सितंबर (आईएएनएस)। साइना नेहवाल ने गुरुवार को 'खेलें सानंद स्पोर्ट्स उत्सव 2026' का उद्घाटन किया। इस मौके पर साइना ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी।

साइना ने पत्रकारों संग बातचीत करते हुए कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी से पांच से छह साल पहले मिली थी, जब मैं विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनी थी। उस वक्त उन्होंने बताया था कि स्पोर्ट्स खेलना चाहिए अच्छी बात होती है। आज उनका जन्मदिन है, तो हैप्पी बर्थडे मोदी जी। आप बस हमें यह बता दीजिए कि आप इतने फिट और हेल्दी कैसे हैं और इतना मूवमेंट कैसे करते हैं। हमें तो अभी ही कमर और घुटने में दर्द हो जाता है। मैं उम्मीद करती हूं कि उनकी फिटनेस ऐसी ही बरकरार रहे और वह आने वाले कई वर्षों तक हमारे प्रधानमंत्री बने रहें।"

साइना ने सानंद में आयोजित हुए कार्यक्रम को लेकर बात करते हुए कहा, "मुझे 'खेलें सानंद स्पोर्ट्स उत्सव' में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं यहां इतने सारे बच्चों को यहां ट्रेनिंग करते और तैयारी करते हुए देख रही हों। मुझे अच्छा लग रहा है कि इतने सारे बच्चे स्पोर्ट्स में हिस्सा ले रहे हैं। अभी यह खिलाड़ी राज्य और नेशनल स्तर के लिए तैयारी कर रहे हैं, लेकिन मुझे भरोसा है कि आने वाले वर्षों में यहां से कई खिलाड़ी निकलेंगे, जो इंटरनेशनल स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।"

उन्होंने कहा, "गुजरात में पैसा बहुत है और यहां से काफी अच्छे स्पॉन्सर आ सकते हैं। हमारे देश में काफी पैसा है और हम कई खेलों को फंड कर सकते हैं। हम चाइना, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों को लगातार फाइट दे सकते हैं। यह एक बार की बात नहीं है कि चलो ओलंपिक आ गए और भारत ने उसमें अच्छा किया।"

उन्होंने आगे कहा, "हमें निरंतरता के साथ अच्छा प्रदर्शन और हमेशा टॉप तीन या चार में रहना होगा और मेडल लेकर आना होगा। यह सभी चीजें पैसे से ही होगी। पैसा ही मैटर करता है। जितनी अच्छी फंडिंग और स्पॉन्सरशिप रहेगी उतना ही अच्छा और लंबा आप खेलेंगे। देश का भविष्य उज्ज्वल नजर आता है और काफी मेडल आ रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री मेडल जीतकर आने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी करते हैं। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट के लिए जाने से पहले भी प्लेयर्स का हौसला बढ़ाते हैं।" साइना ने कहा कि वह चाहती हैं कि अब ज्यादा से ज्यादा लीग हों। उन्होंने कहा कि बच्चे अगर खुद से फंडिंग करके टूर्नामेंट में खेलने जाना चाहें, तो उन्हें लीग से भी मदद मिल सकती है।

--आईएएनएस

एसएम/पीएम

Date & Time : 2026-09-17 16:50:10

Share:

Leave A Reviews

Related News