Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रीवा में लोही ब्रिज के पास युवक पर अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, ICU में भर्ती

रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने 18 वर्षीय शिवेंद्र यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना लोही ब्रिज के पास हुई। घायल युवक को तत्काल संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, शिवेंद्र यादव अपने दोस्त के साथ किसी निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने गया था। लौटते समय रात लगभग 11:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने उस पर तीन से चार राउंड फायरिंग की। गोली लगने से वह मौके पर गिर पड़ा, जिसमें दो गोलियां उसके पेट में लगी हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। वारदात के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

घायल युवक चिरहुला कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है। इलाके में इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया।

Share:

Leave A Reviews

Related News