Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

उपराष्ट्रपति ने तीस्ता नदी के किनारे वक्त गुजारा, बोले-'विकसित बंगाल' की परिकल्पना को साकार करेगी पश्चिम बंगाल सरकार


गंगटोक, 17 मई (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गंगटोक से बागडोगरा हवाई अड्डे की यात्रा के दौरान मोंगपोंग में तीस्ता नदी के किनारे कुछ देर वक्त गुजारा। उन्होंने 'विकसित बंगाल' की परिकल्पना को लेकर भी विश्वास व्यक्त किया।

गंगटोक, 17 मई (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गंगटोक से बागडोगरा हवाई अड्डे की यात्रा के दौरान मोंगपोंग में तीस्ता नदी के किनारे कुछ देर वक्त गुजारा। उन्होंने 'विकसित बंगाल' की परिकल्पना को लेकर भी विश्वास व्यक्त किया।

उपराष्ट्रपति के कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा गया कि उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज गंगटोक से बागडोगरा हवाई अड्डे की यात्रा के दौरान मोंगपोंग में कुछ देर के लिए रुककर तीस्ता नदी की मनमोहक सुंदरता और पश्चिम बंगाल के सुरम्य परिदृश्य का दीदार किया।

उन्होंने यह विश्वास भी व्यक्त किया कि राज्य सरकार पर्यटन के बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ करेगी तथा 'विकसित बंगाल' की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में कार्य करेगी।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन शनिवार को सिक्किम राज्य स्थापना दिवस के समारोह में शामिल होने के लिए गंगटोक पहुंचे थे।

सिक्किम स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए उपराष्ट्रपति ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि पिछले 50 वर्षों में हिमालयी राज्य की यात्रा असाधारण रही है। एक छात्र के रूप में उन्होंने सिक्किम के भारत में विलय से संबंधित घटनाक्रमों को बारीकी से देखा था और आज 51वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित होकर प्रसन्नता हो रही है।

उन्होंने कहा था कि सिक्किम प्रकृति, संस्कृति और शासन के बीच सामंजस्य का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। राज्य स्थापना का 51वां वर्ष विकास, परिवर्तन और समावेशी प्रगति के एक नए चरण की शुरुआत करेगा।

उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में सिक्किम यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि 4,000 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं और जनता को समर्पित की गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के 'एक्ट ईस्ट, एक्ट फास्ट' के दृष्टिकोण का भी जिक्र किया और सिक्किम को उत्तर-पूर्व की 'अष्टलक्ष्मी' का अभिन्न अंग बताया।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News