Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

‘उसका सफर देखना खास रहा है’, थाईलैंड मास्टर्स जीत पर सिंधु ने देविका सिहाग की जमकर सराहना की

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने थाईलैंड मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट में खिताब जीतने वाली युवा बैडमिंटन खिलाड़ी देविका सिहाग की जमकर तारीफ की है। सिंधु ने देविका की इस उपलब्धि को अनुशासन, कड़ी मेहनत और मजबूत आत्मविश्वास का परिणाम बताया।

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने थाईलैंड मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट में खिताब जीतने वाली युवा बैडमिंटन खिलाड़ी देविका सिहाग की जमकर तारीफ की है। सिंधु ने देविका की इस उपलब्धि को अनुशासन, कड़ी मेहनत और मजबूत आत्मविश्वास का परिणाम बताया।

बेंगलुरु स्थित प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी में देविका के साथ अभ्यास करने वाली सिंधु ने कहा कि उन्होंने 20 वर्षीय शटलर के सफर को बेहद करीब से देखा है।

सिंधु ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “जब मेरे ट्रेनिंग पार्टनर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो मुझे बहुत खुशी होती है। देविका मेरे और कोच इरवांशाह के साथ बेंगलुरु में ट्रेनिंग करती है और उसकी लगन को नजदीक से देखना वाकई खास रहा है।”

देविका सिहाग अब पी.वी. सिंधु और सायना नेहवाल के बाद सुपर 300 महिला एकल खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय शटलर बन गई हैं।

हरियाणा की रहने वाली 20 वर्षीय देविका को फाइनल मुकाबले में उस समय विजेता घोषित किया गया, जब उनकी प्रतिद्वंद्वी मलेशिया की गोह जिन वेई हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मैच से हट गईं।

कोर्ट के बाहर की मेहनत को भी रेखांकित करते हुए सिंधु ने कहा, “उसने मेरी टीम के साथ स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर बहुत करीब से काम किया है। मैंने खुद उसके खेल को धीरे-धीरे परिपक्व होते और निखरते देखा है।”

सिंधु ने कहा कि यह खिताब देविका के रोज़ाना किए गए प्रयासों का सच्चा प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा, “यह जीत उसके अनुशासन, कड़ी मेहनत और उस विश्वास को दर्शाती है, जो वह हर दिन दिखाती है। उस पर बेहद गर्व है।”

सिंधु ने अपने अन्य ट्रेनिंग पार्टनर्स के लिए हल्के-फुल्के अंदाज़ में संदेश भी दिया। उन्होंने मजाक में कहा कि अब उनकी साथी खिलाड़ी इशारानी पर आगे बढ़ने का “दबाव” है। साथ ही उन्होंने युवा शटलरों अंश और सूर्याक्ष के खेल पर भी भरोसा जताया।

उन्होंने कहा, “अब मेरी दूसरी ट्रेनिंग बडी इशारानी पर दबाव है कि वह भी आगे बढ़े, हा-हा। अंश और सूर्याक्ष दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन पर मुझे काफी भरोसा है। उनके सफर को ट्रैक करना और उन्हें आगे बढ़ते देखना सच में खास है।”

देविका सिहाग ने रविवार को थाईलैंड मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

--आईएएनएस

डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News