Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

उत्तर कोरिया ने दागी 'बैलिस्टिक मिसाइल', सोल-जापान ने की पुष्टि

टोक्यो, 14 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया और जापान के अनुसार, शनिवार को उत्तर कोरिया की ओर से समुद्र की ओर एक प्रोजेक्टाइल दागा गया। टोक्यो ने कहा कि यह संभवतः एक बैलिस्टिक मिसाइल थी। यह प्रक्षेपण ऐसे समय में हुआ जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास कर रहे थे।

टोक्यो, 14 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया और जापान के अनुसार, शनिवार को उत्तर कोरिया की ओर से समुद्र की ओर एक प्रोजेक्टाइल दागा गया। टोक्यो ने कहा कि यह संभवतः एक बैलिस्टिक मिसाइल थी। यह प्रक्षेपण ऐसे समय में हुआ जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास कर रहे थे।

दक्षिण कोरियाई सेना ने पत्रकारों को दिए एक संक्षिप्त संदेश में बताया कि यह प्रोजेक्टाइल उत्तर कोरिया के पूर्वी तट से सटे समुद्री क्षेत्र की ओर दागा गया था, हालांकि उसने इस बारे में और कोई विवरण नहीं दिया। जापान के कोस्ट गार्ड ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह प्रोजेक्टाइल समुद्र में ही गिरा है।

सोल की सेना ने भी एक संक्षिप्त बयान में इस लॉन्च की पुष्टि की, लेकिन तुरंत ही इस प्रोजेक्टाइल या इसकी मारक क्षमता के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी।

जापान के कोस्ट गार्ड ने बाद में बताया कि रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 1:30 बजे (स्थानीय समय) उत्तर कोरिया से एक बैलिस्टिक मिसाइल जैसी चीज लॉन्च की गई थी। अधिकारियों का मानना ​​है कि यह मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर समुद्र में गिरी।

जापान के पीएम कार्यालय ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संक्षिप्त संदेश के जरिए बताया कि संभवतः यह एक बैलिस्टिक मिसाइल थी। टोक्यो ने अपनी रिस्पॉन्स टीम को भी तैयार रहने को कह दिया है। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि इससे संबंधित सभी जानकारियों का विश्लेषण करने पर ध्यान दें और जनता को समय पर और उचित जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही विमानों, जहाजों और अन्य संपत्तियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित संबंधित टीम करे।

इस ब्रीफ नोट में आपात स्थितियों के लिए तैयार रहने की सलाह भी दी गई है।

उत्तर कोरिया की ओर से ये लॉन्च दक्षिण कोरिया-अमेरिका के सालाना ‘फ्रीडम शील्ड’ अभ्यास के दौरान किया गया है। 11 दिन के इस अभ्यास सत्र को लेकर पहले ही उत्तर कोरिया नाराजगी जता चुका है। प्योंगयांग लंबे समय से इन सहयोगी देशों के संयुक्त सैन्य अभ्यासों की निंदा करता रहा है और इसे अपने ऊपर किए जाने वाले हमले की तैयारी बताता रहा है। हालांकि, सोल और वाशिंगटन भरोसा दिलाते रहे हैं कि ये अभ्यास पूरी तरह से रक्षात्मक हैं।

--आईएएनएस

केआर/

Share:

Leave A Reviews

Related News