Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

उत्तर प्रदेश: 50 हजार के इनामी अंतरराज्यीय बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, साथी के साथ गिरफ्तार


लखनऊ, 2 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के मड़ावरा थाना पुलिस की 50 हजार रुपए के इनामी अंतरराज्यीय अपराधी के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल अपराधी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया।

लखनऊ, 2 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के मड़ावरा थाना पुलिस की 50 हजार रुपए के इनामी अंतरराज्यीय अपराधी के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल अपराधी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, ललितपुर जनपद के मड़ावरा थाना क्षेत्र में अभियुक्तों द्वारा एक सुनार के यहां वर्ष 2023 में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें यह अपराधी वांछित बना हुआ था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरताज अली और उसके अन्य साथी समीर खान के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीन टीमें गठित की थीं। इस दौरान मुठभेड़ में घायल अभियुक्त सरताज अली और उसके अन्य साथी समीर खान को गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्तों के पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और 1,110 रुपए नगद बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं और यह प्रदेश के कई जनपदों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वहीं, पुलिस की ओर से इस मामले से संबंधित आगे की जांच और विधिवत कार्रवाई जारी है।

इसी प्रकार का एक अन्य मामला सोमवार को बरेली से सामने आया, जहां एक महिला का झुमका लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध .32 बोर का तमंचा, दो कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लूटा गया पीली धातु का झुमका बरामद किया है। आरोपी की पहचान बकैनिया गांव निवासी 28 वर्षीय देवराज के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ बरेली जिले में पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मामला तब सामने आया, जब कैंट थाना क्षेत्र के कमालपुर पालपुर गांव निवासी सुनील ने 1 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी ईशु के साथ मोटरसाइकिल से फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयान स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। शाम करीब 5 बजे दशमेश ढाबा के पास एक अज्ञात बाइक सवार उनकी पत्नी के कान से झुमका छीनकर फरार हो गया।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Date & Time : 2026-11-02 18:55:03

Share:

Leave A Reviews

Related News