Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

उत्तर प्रदेश: मऊ में महिला से छिनैती का आरोपी मुठभेड़ में घायल, फिरोजाबाद में पुलिस ने 25 हजार के इनामी को दबोचा


मऊ, 12 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की मऊ पुलिस ने एक महिला से गहने लूटने के मामले में आरोपी युवक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। अधिकारियों ने बताया कि दोनों की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

मऊ, 12 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की मऊ पुलिस ने एक महिला से गहने लूटने के मामले में आरोपी युवक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। अधिकारियों ने बताया कि दोनों की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मयंक यादव के रूप में हुई है, जबकि उसके दो साथी राजा राजभर और लाला उर्फ योगेंद्र राजभर मुठभेड़ के बीच अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि बेरुकी के पास घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में थाना घोसी का हिस्ट्रीशीटर मंयक उर्फ प्रिंस यादव दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी रतनपुरा भेजा गया है। वहीं, उसके बाद उसकी हालत को देखते हुए सदर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया गहना, एक अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।

उधर, फिरोजाबाद पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश सनी उर्फ सनिया को मुठभेड़ के दौरान दबोचा है। थाना रसूलपुर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

एसपी सिटी संतोष कुमार सिंह के अनुसार, सनी उर्फ सनिया के खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसने 31 अगस्त को विक्की नाम के एक व्यक्ति से लिफ्ट मांगी थी। इसके बाद उसने लिफ्ट मांगकर पीछे बैठने के दौरान जेब काटकर 30 हजार रुपए चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था।

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के बारे में सूचना मिली थी। चेकिंग के दौरान खुद को घिरता देखकर उसने पुलिस टीम पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और 10 हजार रुपए से अधिक की नकदी बरामद की गई।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Date & Time : 2026-09-12 09:50:03

Share:

Leave A Reviews

Related News