Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में भीषण हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत


सुल्तानपुर, 31 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां रफ्तार का कहर दो परिवारों के लिए काल बन गया।

सुल्तानपुर, 31 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां रफ्तार का कहर दो परिवारों के लिए काल बन गया।

लोहरामऊ मंदिर से दर्शन कर वापस घर लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बेरहमी से रौंद दिया है, जिसमे दो की मौके पर मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। हालत बिगड़ता देख डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

दरअसल, ये मामला जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां रविवार को उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक अनियंत्रित तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे का शिकार हुए अमित कुमार उर्फ राम मूरत, धर्मराज और विजय बहादुर एक ही बाइक पर सवार होकर लोहरामऊ मंदिर से दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे।

स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान अमित और धर्मराज ने दम तोड़ दिया। वहीं, 28 साल के विजय बहादुर की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, जो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। इस भयावह हादसे के बाद आरोपी स्कॉर्पियो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। इधर, मौत की खबर मिलते ही मृतकों के घर में मातम छा गया है। इस भयावह हादसे के बाद आरोपी स्कॉर्पियो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मौत की खबर मिलते ही मृतकों के घर में मातम छा गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार ड्राइवर की तलाश तेज कर दी है।

इस मामले पर जानकारी देते हुए लम्भुआ सीओ रामकृष्ण चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज थाना क्षेत्र कोतवाली देहात के अहलादपुर पुल के पास एक एक्सीडेंट हो गया, जिसमें एक बाइक सवार तीन व्यक्ति एक स्कार्पियो से टकरा गए। इस हादसे में बाइक सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल 112 की सहायता से उन्हें सीएचसी भिजवाया, जहां दो व्यक्ति इलाज के दौरान रामसूरत और धर्मराज की मृत्यु हो गई, जबकि एक का इलाज चल रहा है। एक्सीडेंट करने वाली चार पहिया वाहन को पुलिस ने कब्जे में कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मौके पर लॉ एंड आर्डर की कोई समस्या नहीं है, यातायात सुचारू रूप से संचालित है।

--आईएएनएस

एमएस/

Share:

Leave A Reviews

Related News