Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जसपुर में किया बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन


देहरादून, 17 मई (आईएएनएस)। प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा आज शाम जसपुर पहुंचे। जसपुर में उन्होंने पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल के द्वारा बनाए गए बास्केटबॉल कोर्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया।

देहरादून, 17 मई (आईएएनएस)। प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा आज शाम जसपुर पहुंचे। जसपुर में उन्होंने पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल के द्वारा बनाए गए बास्केटबॉल कोर्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया।

जसपुर में उन्होंने बास्केटबॉल कोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर खेले गए बास्केटबॉल मैच के खिलाड़ियों द्वारा परिचय प्राप्त किया और बास्केट में बॉल डाली। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने बास्केटबॉल कोर्ट के लिए पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल की सराहना की और कहा कि राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की प्रतिभाओं का प्रदर्शन सामने लगातार आता रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के खिलाड़ियों को एक अच्छा स्टेज उपलब्ध करा रहे हैं। उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जसपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका संज्ञान ले रहे हैं। सरकार के खिलाड़ियों और खेल के प्रति भावना अच्छी है, जिसका नतीजा है कि हमने खिलाड़ियों को आरक्षण देने का भी काम किया है और जल्दी ही जसपुर को स्टेडियम उपलब्ध होगा।

केदारनाथ यात्रा पर उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा में वर्ष 2022 में 250 खच्चरों की मौत का मामला सामने आया था, जिसके बाद पशुपालन विभाग के द्वारा एसओपी बनाई गई हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि वर्ष 2025 में खच्चरों की मौत का आंकड़ा 250 से 25 ही रह गया। हमने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह का बीमार घोड़ा, चोटिल घोड़ा, और कमजोर घोड़ा यात्रा में नहीं चलेगा। अभी तक किसी तरह की कोई स्थिति विपरीत नहीं दिखाई दी है।

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि वह केंद्र सरकार का धन्यवाद अदा करते हैं कि केंद्र सरकार ने तुरंत इस पर कार्रवाई अमल में लाते हुए सीबीआई जांच बैठा दी, जिसका नतीजा यह हुआ कि मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने देश के युवाओं को भरोसा दिलाया कि केंद्र की सरकार उनके भविष्य के साथ खड़ी है। जल्द से जल्द नेट की परीक्षा वापस कराई जाएगी। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जिस तरह का युद्ध का माहौल बना हुआ है, वह परिस्थितियों को उत्तराखंड को ही नहीं, बल्कि देश और विदेश को भी प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द से जल्द लड़ाई समाप्त होगी और स्थिति साधारण होगी।

--आईएएनएस

एमएस/

Share:

Leave A Reviews

Related News