Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

उत्तराखंड: 'मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना', चयनित बच्चों को 1500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे

चमोली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के चमोली जिले में 'मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना' के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के चयन हेतु जिलास्तरीय शारीरिक दक्षता परीक्षा स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में शुरू हुई। चयन प्रक्रिया का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर किया।

योजना के तहत प्रत्येक आयु वर्ग में 25 बालक एवं 25 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इस प्रकार जनपद से कुल 150 बालक एवं 150 बालिका खिलाड़ियों को चयनित कर 1,500 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिससे उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिल सके।

चयन प्रक्रिया के प्रथम दिन 8 से 9 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 53 बालक एवं 49 बालिकाओं सहित कुल 102 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग किया। पूरी चयन प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।

खेल प्रशिक्षक सुरेश बिष्ट ने कहा, जिलास्तरीय माननीय उदयमान योजना के अंतर्गत आज हमारा आयु वर्ग 8 से 9 वर्ष के बच्चों का चयन हो रहा है। इसमें 125 बालक और बालिकाएं हिस्सा ले रहे हैं। 25 बालक और 25 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। उन्हें सरकार की तरफ से प्रतिमाह 1500 रुपये की धनराशि दी जाती है।

एक अभिभावक ने कहा, "यह अच्छी योजना है। इससे बच्चों में प्रतियोगिता की भावना आती है। इसमें 1500 पारितोषिक भी मिलता है, लेकिन सबसे ज्यादा प्रतियोगिता की भावना है। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ता है।"

प्रतिभागी कृष्णा ने कहा कि अगर मैं जीतने में सफल रहा, तो मुझे 1500 रुपये मिलेंगे।

चयन स्थल बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी जीत और चयन होने के लिए जोश और उत्साह दिख रहा था। बच्चे रेफरियों की देखरेख में अपनी चयन प्रक्रिया पूरी कर रहे थे।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News