Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

उत्तराखंड : विनोद कश्यप की हत्या के बाद परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, प्रशासन पर भी उठाए सवाल


देहरादून, 15 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर स्थित बेरागीवाला इलाके में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। घटना को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है और वे लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद मामले में संतोषजनक प्रगति नहीं हुई है।

देहरादून, 15 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर स्थित बेरागीवाला इलाके में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। घटना को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है और वे लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद मामले में संतोषजनक प्रगति नहीं हुई है।

मृतक की पत्नी निधि कश्यप ने भावुक होते हुए कहा कि उनके पति ने कभी किसी का बुरा नहीं किया था, फिर भी उन्हें बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। उन्होंने कहा कि उनके सामने अब सबसे बड़ी चिंता अपने बच्चों के भविष्य और उनके पालन-पोषण की है। निधि कश्यप ने कहा कि दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो समाज के लिए उदाहरण बने। उन्होंने कहा कि उनके पति की हत्या ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

वहीं, मृतक के पिता भगवत कश्यप ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई है। उन्होंने कहा, "प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराने और कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है, जबकि दूसरी ओर उन्हें और उनके परिजनों को धमकियां भी मिल रही हैं।" भगवत कश्यप ने आरोप लगाया कि परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे पूरे परिवार में भय का माहौल है।

मृतक के छोटे भाई राजेश कश्यप ने भी पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया, "घटना के बाद अधिकारियों ने परिवार पर एफआईआर दर्ज कराने का दबाव बनाया था और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया था। तीन दिन बीतने के बाद भी मामले में कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। परिवार केवल न्याय चाहता है और क्षेत्र के कई गांवों के लोग भी उनके समर्थन में खड़े हैं।"

राजेश ने यह भी कहा कि कुछ राजनीतिक नेताओं और अधिकारियों की ओर से पंचनामा कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जबकि परिवार पहले दोषियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच चाहता है। उन्होंने प्रशासन से मामले में पारदर्शिता बरतने और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, हत्या की घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

--आईएएनएस

एससीएच/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News