Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'वह हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे', पीएम मोदी ने मेडल जीतने पर गुलवीर-मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई


नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह, मनप्रीत कौर और बारानिका इलांगोवन को बधाई दी। इन तीनों ने शुक्रवार को भारत के एथलेटिक्स मेडल टैली में दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जोड़ा।

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह, मनप्रीत कौर और बारानिका इलांगोवन को बधाई दी। इन तीनों ने शुक्रवार को भारत के एथलेटिक्स मेडल टैली में दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जोड़ा।

गुलवीर ने पुरुषों की 10 हजार मीटर दौड़ में 28:29.38 का समय लेकर सिल्वर मेडल जीता। वह बहरीन के बिरहानु बालेव से पीछे रहे, जिन्होंने 28:27.51 में गोल्ड मेडल जीता। बहरीन के अल्बर्ट किप्टू ने 28:34.38 के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस नतीजे के साथ गुलवीर पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में दो एशियन गेम्स मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने 2023 हांग्जो गेम्स में जीते ब्रॉन्ज मेडल के साथ अब सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएमओ के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर गुलवीर सिंह को बधाई देते हुए लिखा, "पहले ब्रॉन्ज और अब आइची-नागोया में सिल्वर। गुलवीर सिंह एशियन गेम्स के पोडियम पर हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे हैं। पुरुषों की 10,000 मीटर स्पर्धा में शानदार दौड़ के लिए उन्हें बधाई। उनका दृढ़ संकल्प और प्रगति पूरे भारत में युवा लॉन्ग-डिस्टेंस रनर्स को प्रेरित करेगी।"

गुलवीर 25-लैप की दौड़ के ज्यादातर हिस्से में लीड ग्रुप के साथ बने रहे और 2,000 मीटर बाकी रहने तक मेडल की दौड़ में शामिल रहे। आखिर में उन्होंने संयम बनाए रखा और सिल्वर मेडल पक्का किया। वहीं, मनप्रीत ने महिलाओं के शॉट पुट में 17.17 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की और चीन की सोंग जियायुआन और झांग लिनरू से पीछे रहीं।

पीएम मोदी ने मनप्रीत की सराहना करते हुए लिखा, "मनप्रीत कौर का शॉट पुट में शानदार प्रयास। उनके बेहतरीन थ्रो ने उन्हें एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। मनप्रीत को बधाई। उनके भविष्य में और सफलता की कामना करते हैं।" मनप्रीत के लिए यह ब्रॉन्ज मेडल खास तौर पर अहम था, क्योंकि वह शॉट पुट में एशियन गेम्स का मेडल जीतने वाली सिर्फ तीसरी भारतीय महिला बनीं। इससे पहले बारबरा वेबस्टर और किरण बालियान ने इस इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेडल जीत चुकीं मनप्रीत, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में चौथे स्थान पर रही थीं। नागोया में 17.17 मीटर के प्रयास के साथ वह एशियन गेम्स के पोडियम पर लौटीं, जबकि उनकी साथी कृष्णा जयशंकर मेनन 16.57 मीटर के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। बारानिका ने महिलाओं की पोल वॉल्ट स्पर्धा में एशियन गेम्स का मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनकर भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में एक और उपलब्धि हासिल की।

29 वर्षीय खिलाड़ी ने 4.15 मीटर की ऊंचाई पार करके कजाकिस्तान की पोलिना इवानोवा के साथ ब्रॉन्ज मेडल साझा किया। पोलिना ने भी उनके बराबर ही ऊंचाई और काउंटबैक का रिकॉर्ड बनाया था। बारानिका ने अपने पहले प्रयास में 3.85 मीटर और 4.00 मीटर की ऊंचाई पार की थी और फिर दूसरे प्रयास में 4.15 मीटर की ऊंचाई पार की। तीन प्रयासों के बावजूद वह 4.25 मीटर की ऊंचाई पार नहीं कर सकीं।

प्रधानमंत्री ने बारानिका को बधाई देते हुए लिखा, "भारत के लिए एक खास छलांग और एक शानदार मेडल। एशियन गेम्स में अपने डेब्यू पर महिलाओं की पोल वॉल्ट स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बारानिका इलांगोवन को बधाई। यह एक गर्व की बात है जो और भी कई युवा एथलीटों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।"

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-25 22:25:10

Share:

Leave A Reviews

Related News