Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'वह मुझे बेंजेमा की याद दिलाते हैं', अलोंसो ने जोआओ पेड्रो के खेल को सराहा


लंदन, 12 सितंबर (आईएएनएस)। चेल्सी फुटबॉल क्लब के मैनेजर जाबी अलोंसो ने जोआओ पेड्रो की तुलना रियल मैड्रिड के पूर्व दिग्गज करीम बेंजेमा से की है। उन्होंने 2026/27 प्रीमियर लीग सीजन में शानदार शुरुआत के बाद इस ब्राजील के स्ट्राइकर की हरफनमौला खूबियों और समझदारी की तारीफ की।

लंदन, 12 सितंबर (आईएएनएस)। चेल्सी फुटबॉल क्लब के मैनेजर जाबी अलोंसो ने जोआओ पेड्रो की तुलना रियल मैड्रिड के पूर्व दिग्गज करीम बेंजेमा से की है। उन्होंने 2026/27 प्रीमियर लीग सीजन में शानदार शुरुआत के बाद इस ब्राजील के स्ट्राइकर की हरफनमौला खूबियों और समझदारी की तारीफ की।

चेल्सी के लिए सीजन की बेहतरीन शुरुआत में अहम भूमिका निभाने के बाद पेड्रो को अगस्त के लिए 'प्रीमियर लीग प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया। 24 साल के इस खिलाड़ी ने फुलहम और ब्राइटन एंड होव एल्बियन के खिलाफ चेल्सी के शुरुआती दो लीग मैचों में दो गोल किए और दो असिस्ट दिए।

पेड्रो के साथ कुछ ही महीने काम करने वाले अलोंसो का मानना है कि ब्राजील के खिलाड़ी में बेहतरीन सेंटर-फॉरवर्ड वाली कई खूबियां हैं। उन्हें लगता है कि पेड्रो का खेलने का अंदाज रियल मैड्रिड में उनके पूर्व साथी खिलाड़ी बेंजेमा की याद दिलाता है। अलोंसो ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "एक स्ट्राइकर के तौर पर वह सब कुछ करने में सक्षम लगते हैं। वह मुझे (करीम) बेंजेमा की याद दिलाते हैं क्योंकि वह बॉक्स के अंदर और बाहर दोनों जगह अच्छा खेलते हैं, बाईं ओर आकर भी अच्छा खेलते हैं और हेडर में भी माहिर हैं। वह एक संपूर्ण खिलाड़ी हैं। वह समझदार हैं।"

अलोंसो का यह भी मानना ​​है कि पेड्रो का नाम मैनचेस्टर सिटी के अर्लिंग हालैंड जैसे प्रीमियर लीग के शीर्ष स्ट्राइकरों के साथ लिया जाना चाहिए। उन्होंने गोल और असिस्ट के अलावा भी पेड्रो के योगदान पर जोर दिया। अलोंसो ने कहा, "वह शानदार रहे हैं, न सिर्फ फुटबॉल के लिहाज से बल्कि अपनी पर्सनैलिटी और परिपक्वता के मामले में भी। इस साल उनका लक्ष्य बहुत बड़ा है, एक शानदार सीजन खेलना, कई गोल करना और न सिर्फ इस महीने, बल्कि कई महीनों तक (प्लेयर ऑफ द मंथ) के लिए नॉमिनी बनना। उन्होंने कहा, "मुझे बिल्कुल भी हैरानी नहीं है, बल्कि मैं बहुत खुश हूं कि हमारे पास जोआओ जैसा खिलाड़ी है।”

पेड्रो ने फुलहम के खिलाफ शुरुआती गोल करके अपने प्रीमियर लीग अभियान की शुरुआत की और बाद में चेल्सी की 3-2 की जीत में कोल पामर को विनिंग गोल के लिए असिस्ट किया। उन्होंने अपने पुराने क्लब ब्राइटन के खिलाफ भी अहम योगदान दिया। पेड्रो ने रोमांचक 4-3 की घरेलू जीत में चेल्सी के लिए तीसरा गोल किया और फिर पामर को विनिंग गोल के लिए मौका दिया।

इन शानदार प्रदर्शनों की वजह से उन्हें अपना पहला 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड मिला और वह सितंबर 2024 में पामर के बाद यह मासिक पुरस्कार जीतने वाले चेल्सी के पहले खिलाड़ी बन गए। पेड्रो यह अवॉर्ड जीतने वाले ब्राजील के सातवें खिलाड़ी भी बन गए। उनसे पहले जुनिन्हो, एडू, डेविड लुइज, लुकास मौरा, रोड्रिगो मुनिज और इगोर थियागो यह अवॉर्ड जीत चुके हैं। हालांकि वह अभी सिर्फ 24 साल के हैं, लेकिन अलोंसो का मानना ​​है कि इस फॉरवर्ड खिलाड़ी में और बेहतर होने की काफी गुंजाइश है। चेल्सी के मैनेजर ने कहा, "हां, वह अभी युवा हैं और उन्हें अभी भी कई चीजों में सुधार करना है, लेकिन उनमें कई बेहतरीन खूबियां हैं।”

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Date & Time : 2026-09-12 16:05:11

Share:

Leave A Reviews

Related News