Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और दो लैपटॉप बरामद, अवैध तमंचा भी मिला


नोएडा, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की थाना सेक्टर-20 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, दो लैपटॉप, 315 बोर का एक अवैध तमंचा और 1500 रुपए नकद बरामद किए हैं।

नोएडा, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की थाना सेक्टर-20 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, दो लैपटॉप, 315 बोर का एक अवैध तमंचा और 1500 रुपए नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 30 वर्षीय अंकित भाटी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ नोएडा और बिसरख थाने में चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस की टीम क्षेत्र में चेकिंग और अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी।

इसी दौरान पुलिस ने तिकोनिया पार्क, सेक्टर-27 नोएडा के पास से आरोपी अंकित भाटी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, दो लैपटॉप, 1500 रुपए नकद और एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी अंकित भाटी पुत्र ओमकार भाटी मूल रूप से ग्राम गंगोल, थाना परतापुर, जनपद मेरठ का रहने वाला है। वर्तमान में वह नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सरफाबाद में गली नंबर-2 स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी।

पुलिस ने ई-चालान एप के माध्यम से मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर की जांच की है। इसके अलावा आरोपी के पास से चोरी के दो लैपटॉप भी बरामद किए गए। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा भी मिला है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अंकित भाटी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना सेक्टर-20 नोएडा में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, थाना बिसरख में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद मोटरसाइकिल और अन्य सामान के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके द्वारा की गई अन्य चोरी की घटनाओं और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-30 20:50:02

Share:

Leave A Reviews

Related News