Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वैभव रोमांचक खिलाड़ी, उछाल वाली पिचों पर उसकी बल्लेबाजी देखना चाहूंगा: रॉब वॉल्टर


ऑकलैंड, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड में 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं। वैभव को लेकर न्यूजीलैंड में रोमांच है। इसे न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच रॉब वॉल्टर ने भी स्वीकार किया है।

ऑकलैंड, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड में 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं। वैभव को लेकर न्यूजीलैंड में रोमांच है। इसे न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच रॉब वॉल्टर ने भी स्वीकार किया है।

रॉब वॉल्टर ने माना कि वह आने वाली टी20 सीरीज में तेज और उछाल वाली पिचों पर भारतीय बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट करते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि वह देखना चाहते हैं कि दबाव वाली स्थिति में वह कैसा प्रदर्शन करते हैं।

वॉल्टर ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, "मैं उसे उछाल वाली विकेटों पर देखना पसंद करूंगा और देखना चाहूंगा कि यह कितना अलग दिखता है। वह एक रोमांचक खिलाड़ी है। आपने उसे आईपीएल में दुनिया के श्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ हावी होते देखा है। मुझे लगता है कि चुनौती हमेशा यह देखना है कि यह अलग-अलग कंडीशंस में कैसे काम करता है और हम अपने कंडीशंस में उसे कैसे बॉलिंग करते हैं।"

उन्होंने कहा, "एक कोच के तौर पर, आप हमेशा अपने खिलाड़ी को थोड़े दबाव में देखना चाहते हैं। मैं उसका इंतजार कर रहा हूं।"

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल और इडिया ए, इंडिया-19 टीमों के लिए खेलते हुए दमदार प्रदर्शन किया और भारतीय टी20 टीम में जगह बनाई। वैभव भारतीय टीम के लिए खेलने वाले सबसे युवा पुरुष क्रिकेटर हैं। इसी साल वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में अपना डेब्यू किया था। उनकी डेब्यू सीरीज अच्छी नहीं रही थी, लेकिन उसके बाद जिम्बाब्वे सीरीज में वह प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे।

वैभव 6 टी20 मैचों की 6 पारियों में 2 अर्धशतक की मदद से 193 रन बना चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 81 है। वैभव एशियन गेम्स में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। देखना होगा कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, या नहीं। जापान के खिलाफ हुए मैच में वह भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।

--आईएएनएस

पीएके

Date & Time : 2026-09-23 14:40:11

Share:

Leave A Reviews

Related News