क्राइस्टचर्च, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से उसी हेगले ओवल के मैदान पर खेला जाएगा, जहां पहले टी20 में रनों की बारिश के बीच भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी। वैभव सूर्यवंशी इस मैच का हिस्सा हो सकते हैं।
![]()
क्राइस्टचर्च, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से उसी हेगले ओवल के मैदान पर खेला जाएगा, जहां पहले टी20 में रनों की बारिश के बीच भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी। वैभव सूर्यवंशी इस मैच का हिस्सा हो सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी लंबे समय से बेंच पर हैं और प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वेस्टइंडीज सीरीज के पांचों मैचों से बाहर रहे वैभव को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी मौका नहीं मिला था। ईशान किशन की इंजरी ने कहीं न कहीं वैभव की प्लेइंग इलेवन में वापसी का रास्ता तैयार कर दिया है।
बीसीसीआई ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पेज पर जानकारी दी थी कि ईशान किशन इंजर्ड हैं और दूसरे टी20 का हिस्सा नहीं होंगे। ईशान के बाहर होते ही जिस पहले नाम पर सबकी नजर है, वो हैं वैभव सूर्यवंशी। प्लेइंग इलेवन में जगह लेने के लिए वैभव बतौर बल्लेबाज सबसे बड़े दावेदार हैं और उन्हें मौका मिलने की पूरी संभावना है।
वैभव को अगर प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाता है, तो इसका असर सीधे संजू सैमसन की प्लेइंग पोजीशन पर पड़ेगा। वैभव के लिए सैमसन को अपनी ओपनिंग वाली जगह छोड़कर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है। दरअसल, वैभव को प्लेइंग इलेवन में लाने का यही रास्ता है। सैमसन पूर्व में टीम इंडिया के लिए और आईपीएल में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर चुके हैं। ऐसे में अभिषेक और वैभव पारी की शुरुआत कर सकते हैं और सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं।
वैभव ने 4 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। अब तक 8 मैचों की 8 पारियों में वैभव ने 2 अर्धशतक लगाते हुए 286 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 81 है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।
वैभव अगर दूसरा टी20 खेलते हैं, तो एक बार फिर से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर उनकी बल्लेबाजी पर होगी। वहीं, भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी।
--आईएएनएस
पीएके
Leave A Reviews