Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वैभव सूर्यवंशी को इंडिया ए टीम में जगह मिलना बिहार क्रिकेट के लिए गर्व का पल: बीसीए अध्यक्ष हर्षवर्धन

पटना, 15 मई (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले से संबंध रखने वाले बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट जगत में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वैभव को हाल ही में भारतीय ए टीम में शामिल किया गया है। इतनी छोटी उम्र में भारतीय ए टीम का हिस्सा बनने पर वैभव को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने बधाई दी और इसे बिहार क्रिकेट के लिए एक और गर्व का पल बताया है।

हर्षवर्धन ने कहा, "वैभव सूर्यवंशी को इंडिया ए टीम में चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई। यह न सिर्फ उनके लिए बल्कि बिहार क्रिकेट के लिए भी गर्व की बात है। वैभव ने आईपीएल समेत अलग-अलग स्तर पर जिस तरह से परफॉर्म किया है, उससे साफ पता चलता है कि बिहार के खिलाड़ी बड़े स्टेज पर चमक रहे हैं। उनके प्रदर्शन से राज्य में मौजूद प्रतिभाओं की क्षमता का पता चलता है।"

पिछले महीने, बीसीए अध्यक्ष ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के लिए डेब्यू करने वाले बिहार के गोपालगंज जिले के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन की भी तारीफ की थी। साकिब ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट लिए थे।

बीसीए अधिकारियों को लगता है कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धि बिहार क्रिकेट का हौसला बढ़ाने वाला संकेत हैं। इससे राज्य के अन्य युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे क्रिकेट में करियर बनाने को प्रेरित होंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की ए टीमों के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय ए टीम की घोषणा की है। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है। वैभव को मौजूदा समय में न सिर्फ भारत का बल्कि विश्व क्रिकेट का सबसे तेजी से उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है। वैभव को क्रिकेट के अगले सुपरस्टार के रूप में देखा जा रहा है।

आईपीएल 2025 में 14 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए डेब्यू करने वाले और उसी सीजन में शतक लगाने वाले वैभव आईपीएल 2026 में भी आरआर का हिस्सा हैं और सीजन के 11 मैचों में 1 शतक सहित 440 रन बना चुके हैं।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News