Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वैक्सीन मैत्री: कोविड संकट में भारत ने 42 अफ्रीकी देशों तक पहुंचाई वैक्सीन

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। भारत की 'वैक्सीन मैत्री' पहल को लेकर 'इंडियन डिप्लोसी' के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर की गई है। इस पोस्ट में बताया गया, "वसुधैव कुटुंबकम (पूरी दुनिया एक परिवार है) की भावना पर आधारित 'वैक्सीन मैत्री' पहल ने कोविड-19 महामारी के दौरान दुनिया भर के साझेदार देशों को सहयोग देने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया।

पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट और एंड्योरिंग पार्टनरशिप-शेयर्ड विजन का जिक्र करते हुए भारत और अफ्रीका के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को दिखाया गया है। वीडियो में बताया गया कि साल 2020 में जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी और वैक्सीन की भारी कमी थी, उस समय भारत ने सबसे पहले मदद के लिए आगे आने वाले देश की भूमिका निभाई।

वीडियो में बताया गया कि 'वैक्सीन मैत्री' दुनिया के प्रति भारत की जिम्मेदारी और मानवता की भावना का प्रतीक था। भारत ने अफ्रीका के 42 देशों तक मेड-इन-इंडिया वैक्सीन की 4 करोड़ से ज्यादा डोज पहुंचाईं। इनमें बोत्सवाना, केन्या, दक्षिण अफ्रीका, मॉरीशस, मिस्र, नाइजीरिया, युगांडा, रवांडा, इथियोपिया, जिम्बाब्वे और कई अन्य देश शामिल थे।

वीडियो में यह भी दिखाया गया कि महामारी के सबसे कठिन दौर में भारत ने सिर्फ अपने नागरिकों के लिए ही नहीं सोचा, बल्कि दूसरे देशों की जरूरतों को भी प्राथमिकता दी। 'हर कदम पर साथ मिलकर और मजबूत' के संदेश के जरिए यह भी बताया गया कि भारत और अफ्रीका के रिश्ते सिर्फ कूटनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आपसी भरोसे और सहयोग पर आधारित हैं।

वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि भारत को इस बात पर गर्व और विनम्रता दोनों महसूस होती है कि भारत में बनी वैक्सीन दुनिया भर के देशों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा, "हम सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि मानवता की मदद भी करना चाहते हैं।"

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News