वैशाली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट कुमार ने सोमवार को वैशाली और सारण जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार की ओर से किए गए राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर उन्होंने राहत शिविरों का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने राहत शिविरों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ स्वयं भोजन परोसकर लोगों के साथ भोजन भी किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे।
![]()

सीएम सम्राट चौधरी ने इस दौरान बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता राशि भी प्रदान की।
इस दौरान एक स्थानीय महिला गनिता देवी ने आईएएनएस से बताया कि बाढ़ के कारण उनके घर में पानी भर गया है और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से बनाए गए राहत शिविरों में भोजन मिल रहा है। खाने की गुणवत्ता भी काफी अच्छी है।
एक अन्य महिला ने बताया कि बाढ़ के कारण काफी परेशानी हो रही है। घर में कमर तक पानी भर गया है। सरकार की ओर से सुबह और शाम खाना दिया जा रहा है। दोनों समय दाल, चावल और सब्जी मिलती है।
वहीं, एक अन्य महिला ने कहा कि बाढ़ की स्थिति काफी खराब है। लगातार पानी बढ़ रहा है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मदद मिल रही है और दोनों समय चावल खाने में दिया जा रहा है। खाने में भी विविधता होनी चाहिए। कभी रोटी तो कभी पूरी भी दी जानी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सरकार से मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि गांव में कम से कम दो नावों की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि बाढ़ में फंसे लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।
स्थानीय ग्रामीण सिकंदर कुमार ने बताया कि बाढ़ से काफी परेशानी हो रही है। घरों में कमर तक पानी भरा हुआ है और लोगों का काफी सामान बर्बाद हो गया है। बाढ़ के कारण स्थानीय लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, पंकज कुमार ने सरकार की ओर से किए जा रहे इंतजामों पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत और बचाव कार्यों को और बेहतर किए जाने की मांग की।
--आईएएनएस
डीकेएम/पीएम
Leave A Reviews