Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वैश्विक अस्थिरता में कमी से कच्चे तेल की कीमत चार महीनों के निचले स्तर पर पहुंची


नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर बुधवार को कच्चे तेल पर दबाव देखने को मिला और इससे दाम करीब चार महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। इसकी वजह अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता से आपूर्ति श्रृंखलाओं में सुधार होना है।

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर बुधवार को कच्चे तेल पर दबाव देखने को मिला और इससे दाम करीब चार महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। इसकी वजह अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता से आपूर्ति श्रृंखलाओं में सुधार होना है।

सत्र में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्रेंट क्रूड का दाम 0.70 प्रतिशत कम होकर 76 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 72.76 डॉलर प्रति बैरल पर था।

होर्मुज स्ट्रेट से तेल की आपूर्ति में लंबे समय तक रुकावट की चिंता कम होने के बाद पिछले महीने कच्चे तेल में 20 प्रतिशत से ज्यादा की भारी गिरावट देखी गई है।

बाजार के सेंटीमेंट में बदलाव ऐसे समय पर हुआ है, जब ईरान के साथ टकराव शुरू होने के बाद से खाड़ी में फंसे तेल टैंकर, रणनीतिक रूप से अहम जलमार्ग से फिर से गुजरने की तैयारी कर रहे हैं।

इसके अलावा, अमेरिका, ईरान और इलाके के दूसरे अहम देशों के बीच कूटनीतिक कोशिशों से भी तेल की आपूर्ति को लेकर चिंताएं कम हुई हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को भारत के लिए एक अच्छी बात माना जा रहा है, क्योंकि भारत दुनिया में तेल आयात करने वाले सबसे बड़े देशों में से एक है।

जानकारों ने कहा, "ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भारी गिरावट से भारत के लिए मैक्रो-इकोनॉमिक चुनौतियां कम हो गई हैं। रुपया स्थिर हो गया है और एफआईआई की बिकवाली भी कम होती दिख रही है। यह बाजार के लिए अच्छी बात है।"

उन्होंने आगे कहा कि ब्रेंट क्रूड का भाव 76 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास बने रहना भू-राजनीतिक तनाव में कमी और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में प्रगति को दर्शाता है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं कम हुई हैं।

हालिया गिरावट के बावजूद, विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अनिश्चितताएं अभी भी बनी हुई हैं। इस रास्ते से होने वाली शिपिंग गतिविधियों में किसी भी तरह की रुकावट - जो वैश्विक तेल व्यापार का एक बड़ा हिस्सा संभालता है - ऊर्जा बाजारों में फिर से उतार-चढ़ाव पैदा कर सकती है।

--आईएएनएस

एबीएस

Share:

Leave A Reviews

Related News