Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद अप्रैल-जून में भारत का कुल निर्यात 11.37 प्रतिशत बढ़कर 232.73 अरब डॉलर पहुंचा


नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत का कुल निर्यात (वस्तु और सेवा) 11.37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 232.73 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत का कुल निर्यात (वस्तु और सेवा) 11.37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 232.73 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून वित्त वर्ष 2027 के दौरान वस्तु (मर्चेंडाइज) निर्यात 129.32 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि (वित्त वर्ष 2026) में यह 111.57 अरब डॉलर था। वहीं, इस अवधि में वस्तु व्यापार घाटा (मर्चेंडाइज ट्रेड डेफिसिट) बढ़कर 86.86 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 68.75 अरब डॉलर था।

दूसरी ओर, अप्रैल-जून 2026-27 के दौरान सेवा (सर्विसेज) निर्यात का अनुमानित मूल्य 103.41 अरब डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-जून 2025-26 में यह 97.41 अरब डॉलर था। इस दौरान सेवा व्यापार अधिशेष (सर्विसेज ट्रेड सरप्लस) बढ़कर 49.43 अरब डॉलर हो गया, जो एक वर्ष पहले समान अवधि में 47.90 अरब डॉलर था।

जून 2026 में वस्तु निर्यात 40.41 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो पिछले साल जून में 34.98 अरब डॉलर था।

वहीं, जून 2026 में सेवा निर्यात का अनुमानित मूल्य 33.03 अरब डॉलर रहा, जबकि जून 2025 में यह 32.11 अरब डॉलर था।

सरकार के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून 2026-27 के दौरान नॉन-पेट्रोलियम निर्यात 106.30 अरब डॉलर रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 94.54 अरब डॉलर की तुलना में 12.44 प्रतिशत अधिक है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2026 में वस्तु निर्यात में वृद्धि के प्रमुख क्षेत्र रत्न एवं आभूषण, इंजीनियरिंग उत्पाद, जैविक और अकार्बनिक रसायन, इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा चावल रहे।

आंकड़ों के अनुसार, रत्न एवं आभूषण (जेम्स एंड ज्वेलरी) का निर्यात 34.64 प्रतिशत बढ़कर जून 2025 के 1.79 अरब डॉलर से बढ़कर जून 2026 में 2.41 अरब डॉलर हो गया।

इसी तरह, इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्यात 20.74 प्रतिशत बढ़कर 9.51 अरब डॉलर से 11.48 अरब डॉलर पहुंच गया। वहीं, जैविक और अकार्बनिक रसायनों का निर्यात 19.42 प्रतिशत बढ़कर 2.32 अरब डॉलर से 2.77 अरब डॉलर हो गया।

इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक सामान का निर्यात 18.93 प्रतिशत बढ़कर जून 2025 के 4.14 अरब डॉलर से बढ़कर जून 2026 में 4.93 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, चावल का निर्यात 16.48 प्रतिशत की वृद्धि के साथ जून 2025 के 0.86 अरब डॉलर से बढ़कर जून 2026 में 1.00 अरब डॉलर हो गया।

--आईएएनएस

डीबीपी

Share:

Leave A Reviews

Related News