Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वन-डे कप में हैम्पशायर के लिए खेलेंगे आशुतोष शर्मा


नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। पुरुषों के मेट्रो बैंक वन-डे कप के लिए हैम्पशायर ने ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा को साइन किया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। 27 वर्षीय आशुतोष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की तरफ से खेलते हैं, जिसके सह-मालिक हैम्पशायर के मालिक जीएमआर हैं।

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। पुरुषों के मेट्रो बैंक वन-डे कप के लिए हैम्पशायर ने ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा को साइन किया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। 27 वर्षीय आशुतोष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की तरफ से खेलते हैं, जिसके सह-मालिक हैम्पशायर के मालिक जीएमआर हैं।

हैम्पशायर के क्रिकेट डायरेक्टर जाइल्स व्हाइट ने कहा, "हम वन-डे कप के लिए आशुतोष को साइन करके बहुत खुश हैं। वह बहुत क्षमतावान खिलाड़ी हैं। उन्होंने हाल ही में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए उन्हें पता है कि ऊंचे स्तर पर कैसा प्रदर्शन करना होता है। हम उन्हें टीम में शामिल करने और हैम्पशायर की जर्सी में खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं, क्योंकि हम इस प्रतियोगिता में पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं।"

27 वर्षीय बैटिंग ऑलराउंडर ने आईपीएल में अब तक कुल 3 सीजन खेले हैं। साल 2024 में आशुतोष ने पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए 11 मुकाबलों की 9 पारियों में 27 की औसत के साथ 189 रन बनाए। इस दौरान एक अर्धशतक भी लगाया।

अगले दो सीजन आशुतोष ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेला। इसके बाद आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 3.80 करोड़ रुपये में साइन किया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपने पहले सीजन में आशुतोष ने 13 मुकाबलों की 9 पारियों में 29.14 की औसत के साथ 204 रन बनाए, जबकि अगले साल 8 मुकाबलों में 34.20 की औसत के साथ 171 रन जोड़े।

आशुतोष साल 2023 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे की तरफ से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक लगा चुके हैं।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 8 मैच खेले, जिसकी 13 पारियों में 28.46 की औसत के साथ 370 रन बनाए। इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल रहे। इसके अलावा, 21 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 24.10 की औसत के साथ 458 रन जोड़े। 62 टी20 मुकाबलों में आशुतोष ने 29.69 की औसत के साथ 1,277 रन बनाए हैं, जिसमें 9 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

आशुतोष ने साल 2017 में मध्य प्रदेश के साथ अपना घरेलू करियर शुरू किया था और अब तक तीनों फॉर्मेट में 91 मैच खेले हैं। फिलहाल वह रेलवे के लिए खेलते हैं।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News