Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वंदे मातरम विवाद पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, धर्मशिला गुप्ता का आरिफ मसूद और सोनिया गांधी पर निशाना


नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। देश में वंदे मातरम को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के बयान और सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत पर पलटवार करते हुए कहा कि वंदे मातरम भारत की आत्मा और सांस्कृतिक चेतना है। उन्होंने प्रणिती शिंदे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर इस गीत का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस को सिर्फ वोट बैंक से मतलब है, देश से नहीं।

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। देश में वंदे मातरम को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के बयान और सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत पर पलटवार करते हुए कहा कि वंदे मातरम भारत की आत्मा और सांस्कृतिक चेतना है। उन्होंने प्रणिती शिंदे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर इस गीत का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस को सिर्फ वोट बैंक से मतलब है, देश से नहीं।

भाजपा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने कहा, "15 अगस्त के दिन लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने देश के उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया, जिन्होंने देश की आजादी में अपने प्राण न्योछावर किए थे। हालांकि, कांग्रेस की ये पुरानी आदत है जाति, धर्म और तुष्टिकरण की। उन्हें सिर्फ वोट बैंक से मतलब है, देश की कोई चिंता नहीं है। मैं आरिफ मसूद से कहना चाहती हूं कि भोपाल में कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं है, भोपाल की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। बचे-खुचे जो नेता हैं, वो आरिफ मसूद और राहुल गांधी जैसे नेताओं के बड़बोलेपन से त्रस्त हैं। जनता ने उन्हें नकार दिया है।"

उन्होंने आगे कहा, "वंदे मातरम भारत की आत्मा और हमारी सांस्कृतिक चेतना है। स्वतंत्रता सेनानियों के लिए श्रद्धांजलि है। इस तरह की हरकत कांग्रेस के नेता, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील शिंदे की बेटी प्रणिती शिंदे ने वंदे मातरम गीत को बीच में रोकने का काम किया। राहुल गांधी, सोनिया गांधी ने भी इसका अपमान किया। कांग्रेस अब पतन की ओर है। कहीं कोई जनाधार नहीं है।"

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के हवाले से पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि हमारे पीएम मोदी ने उन लोगों को दिमागी नक्सल कहा, जो धारा 370, वंदे मातरम और देशहित की बातों का विरोध करते हैं। कांग्रेस को ये मिर्ची क्यों लग रही है? उन्हें क्यों दर्द हो रहा है? ये स्पष्ट है कि कांग्रेस के लोगों में दिमागी नक्सल है, इसलिए वो इस तरह की हरकत कर रहे हैं।"

प्रणिती शिंदे ने वंदे मातरम नहीं गाया। इसे लेकर उन्होंने कहा कि प्रणिती शिंदे पूर्व गृह मंत्री सुशील शिंदे की बेटी हैं। इस तरह की हरकतें करना, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वंदे मातरम गीत नहीं गाना, बीच में ही रोकना, सिर्फ उस गीत का नहीं, बल्कि भारत माता और देश के 140 करोड़ भारतवासियों का अपमान है। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं।

वहीं दूसरी तरफ, स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय से सामने आए सोनिया गांधी के वीडियो को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद अफजल अंसारी ने कहा, "कुछ मुद्दों को विवाद ही पैदा करने के लिए और किसी विशेष अवसर पर उस विवाद का कोई राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध करने के उद्देश्य से अस्तित्व में लाया जाता है। इस बात को किसी ने तवज्जो नहीं दी। बंगाल में भाजपा के लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं फहराया। जनता सब कुछ देख रही है। मैं नहीं समझता कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी या मल्लिकार्जुन खड़गे पर उंगली उठाने की इनकी हैसियत नहीं है।"

--आईएएनएस

केके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News