बीजिंग, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने सोफिया में बुल्गारिया की विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष प्रतिनिधि के रूप में उनकी यात्रा में एशिया में संवाद एवं विश्वास निर्माण उपायों पर सम्मेलन (सीआईसीए) के शिखर सम्मेलन में भाग लेना और अजरबैजान, क्रोएशिया, मोंटेनेग्रो और बुल्गारिया का दौरा करना शामिल था।
![]()
बीजिंग, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने सोफिया में बुल्गारिया की विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष प्रतिनिधि के रूप में उनकी यात्रा में एशिया में संवाद एवं विश्वास निर्माण उपायों पर सम्मेलन (सीआईसीए) के शिखर सम्मेलन में भाग लेना और अजरबैजान, क्रोएशिया, मोंटेनेग्रो और बुल्गारिया का दौरा करना शामिल था।
उन्होंने इस अवसर पर अपनी यूरेशिया यात्रा पर चार विचार साझा किए: पहला, विश्वास शांति की आधारशिला है। सभी पक्षों के लिए चीन का स्पष्ट संदेश है: दृढ़ विश्वास, संवाद और परामर्श, आपसी समझ और सामंजस्य, विश्वास का पुनर्निर्माण और मिलकर शांति का निर्माण। चीन हमेशा इतिहास के सही पक्ष में खड़ा रहेगा, एक प्रमुख शक्ति के रूप में अपने दायित्व का निर्वाह करेगा और विश्वास की कमी को दूर करने और संकटों और संघर्षों को हल करने में अपनी उचित भूमिका निभाएगा।
दूसरा, मित्रता एक अनमोल संपत्ति है। चीन और चारों देशों के लोगों के बीच समय और दूरी की सीमाओं को पार करते हुए होने वाले मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान, प्राचीन रेशम मार्ग की भावना की निरंतरता और यूरेशिया की विभिन्न सभ्यताओं के बीच पारस्परिक ज्ञानवर्धन का एक जीवंत उदाहरण हैं। इन अनमोल मित्रताओं को नया समकालीन अर्थ दिया जाना चाहिए और निरंतर बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
तीसरा, सहयोग एक मजबूत प्रेरक शक्ति है। चीन चारों देशों के साथ मिलकर उनकी क्षमता का दोहन करने और सहयोग बढ़ाने के लिए तत्पर है। वह व्यापार, निवेश और अवसंरचना जैसे पारंपरिक क्षेत्रों में सहयोग को सुदृढ़ करेगा, बेल्ट एंड रोड पहल और मध्य गलियारे के साथ सक्रिय रूप से तालमेल बिठाएगा, और कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हरित परिवर्तन जैसी नई उत्पादक शक्तियों में सहयोग को मजबूत करेगा, जिससे सभी देशों के विकास और पुनरुद्धार में नए इंजन सृजित होंगे और नई गति मिलेगी।
चौथा, साझेदारी एक साझा लक्ष्य है। चीन यूरोपीय संघ के साथ मिलकर बहुपक्षवाद के मार्ग पर चलने, मुक्त व्यापार की अवधारणा का अभ्यास करने और चीन और यूरोपीय संघ के बीच पारस्परिक लाभ वाले सहयोग को एक नए और उच्च स्तर पर ले जाने के लिए तत्पर है। चीन और मध्य एवं पूर्वी यूरोपीय देशों के बीच सहयोग वर्तमान समय की प्रवृत्ति और इस क्षेत्र के देशों की विकास आवश्यकताओं के अनुरूप है, और यूरोपीय एकीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण तंत्र है। चीन अगले वर्ष सहयोग की 15वीं वर्षगांठ को इस क्षेत्र के देशों के साथ मिलकर सहयोग को और उन्नत बनाने के अवसर के रूप में उपयोग करने के लिए तत्पर है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
Leave A Reviews