Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वांग यी ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अमेरिका की राजकीय यात्रा पर चर्चा की


बीजिंग, 26 सितंबर (आईएएनएस)। 23 से 25 सितंबर तक चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिका की राजकीय यात्रा की। यात्रा के समापन पर, सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पत्रकारों को इस यात्रा के बारे में जानकारी दी।

बीजिंग, 26 सितंबर (आईएएनएस)। 23 से 25 सितंबर तक चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिका की राजकीय यात्रा की। यात्रा के समापन पर, सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पत्रकारों को इस यात्रा के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर वांग यी ने कहा कि सितंबर का महीना उच्च स्तरीय राजनयिक गतिविधियों से भरा रहा, जिसमें कई रोमांचक घटनाएं घटीं। मध्य एशिया, मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया का दौरा करने के बाद, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने प्रशांत महासागर के उस पार अमेरिका की अपनी विश्व प्रसिद्ध यात्रा की। यह 11 वर्षों के बाद राष्ट्रपति शी की अमेरिका की फिर एक बार राजकीय यात्रा है और छह महीनों के भीतर दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच यात्राओं के आदान-प्रदान ने चीन-अमेरिका संबंधों में एक ऐतिहासिक क्षण का सृजन किया है।

वांग यी के अनुसार, यह यात्रा गतिविधियों से भरपूर थी और इसमें समृद्ध कार्यक्रम शामिल थे। राष्ट्रपति शी चिनफिंग और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सम्मान के मैत्रीपूर्ण माहौल में चीन-अमेरिका संबंधों और वैश्विक परिदृश्य से संबंधित रणनीतिक और व्यापक मुद्दों पर खुलकर और गहन विचार-विमर्श किया। अमेरिका ने राष्ट्रपति शी को सर्वोच्च स्तर का सम्मान प्रदान किया।

वांग यी ने यह भी कहा है कि इस यात्रा ने चीन-अमेरिका संबंधों की नई स्थिति को मजबूत किया है, चीन-अमेरिका सहयोग के लिए नए अवसर खोले हैं, चीन और अमेरिका के बीच मित्रता का एक नया पुल बनाया है और एक प्रमुख शक्ति के रूप में जिम्मेदारी की एक नई भावना का प्रदर्शन किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Date & Time : 2026-09-26 22:50:04

Share:

Leave A Reviews

Related News