Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वाराणसी में ट्रांसजेंडर समुदाय ने सौंपा ज्ञापन, सांप्रदायिक तनाव फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग


वाराणसी, 4 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सोशल मीडिया पर हिंदू-मुस्लिम विभाजन और सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाली पोस्टों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। समुदाय के प्रतिनिधियों ने ऐसे मामलों की निगरानी बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपील की।

वाराणसी, 4 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सोशल मीडिया पर हिंदू-मुस्लिम विभाजन और सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाली पोस्टों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। समुदाय के प्रतिनिधियों ने ऐसे मामलों की निगरानी बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपील की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने आरोप लगाया कि शहर में कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है।

ट्रांसजेंडर समुदाय की सदस्य सलमा चौधरी ने कहा कि काशी में लगातार जातिवाद, भेदभाव और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, उनके साथ मारपीट की जा रही है और उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर जाने से रोका जा रहा है।

सलमा चौधरी ने कहा कि कुछ लोगों को घाटों, पार्कों और सार्वजनिक मैदानों में जाने से रोका जाता है तथा उन्हें आतंकवादी और जिहादी जैसे शब्दों से संबोधित किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व इस तरह की घटनाओं को नजरअंदाज करने और समाज में विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।

ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए जागरुकता अभियान चलाने की भी मांग की।

पुलिस अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। समुदाय के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाएगा।

वहीं, ट्रांसजेंडर सलमा पुलिस को ज्ञापन देने पहुंचीं तो कार्यालय तक ना जाने देने पर पुलिसकर्मियों पर आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि क्या हम लोग पुलिस स्टेशन तक नहीं जा सकते? क्या ये हमारा अधिकार नहीं है। हम लोग धूप में खड़े हैं और हम लोगों को अंदर तक नहीं जाने दिया जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

--आईएएनएस

एएमटी/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News