Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप: चार भारतीय मुक्केबाजों ने बनाई फाइनल में जगह, राधामणि ने जीता ब्रॉन्ज

बैंकॉक, 14 मार्च (आईएएनएस)। भारत के युवा मुक्केबाजों ने बैंकॉक में चल रहे वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करने के बाद चंद्रिका, गुंजन, जॉयश्री देवी और अंबेकर मीतेई ने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है।

बैंकॉक, 14 मार्च (आईएएनएस)। भारत के युवा मुक्केबाजों ने बैंकॉक में चल रहे वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करने के बाद चंद्रिका, गुंजन, जॉयश्री देवी और अंबेकर मीतेई ने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है।

महिलाओं की 51 किलोग्राम कैटेगरी में चंद्रिका ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मोरक्को की रिहाब हमदौन को दूसरे राउंड में रेफरी स्टॉप्ड कॉन्टेस्ट (आरएससी) के जरिए हराया और गोल्ड मेडल के मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली। महिलाओं की 48 किलोग्राम कैटेगरी में गुंजन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ कोरिया की यू ग्योंग किम को 5-0 के एकतरफा अंदाज में हराया और फाइनल में अपनी जगह बनाई।

जॉयश्री देवी (54 किलोग्राम) का प्रदर्शन भी दमदार रहा और उन्होंने पहले राउंड में ही रेफरी स्टॉप्ड कॉन्टेस्ट (आरएससी) के जरिए मेक्सिको की सोफिया रामिरेज को हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

पुरुषों की 50 किलोग्राम कैटेगरी में अंबेकर मीतेई भी उज्बेकिस्तान के अब्दुगनी योरकिनजोनोव को 5-0 के एकतरफा फैसले से हराकर फाइनल में पहुंचे। राधामणि लोंगजाम (57 किलोग्राम) ने सेमीफाइनल में जबरदस्त लड़ाई लड़ी, लेकिन उन्हें यूक्रेन की येवानहेलिना पेट्रुक के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। राधामणि को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। चार भारतीय मुक्केबाज अपनी-अपनी कैटेगरी के फाइनल में पहुंच चुके हैं। भारतीय टीम का अब लक्ष्य शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए गोल्ड मेडल जीतने पर होगा।

वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 8 से 15 मार्च तक बैंकॉक में आयोजित किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के होनहार युवा मुक्केबाज 'यूथ ओलंपिक' की वेट कैटेगरी में मुकाबला कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट मुक्केबाजों की अगली पीढ़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव हासिल करने का एक बेहतरीन मौका दे रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भारत के पांच मुक्केबाजों ने क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज करते हुए 5 मेडल पक्के किए थे। गुंजन, जॉयश्री देवी, अंबेकर मीतेई, चंद्रिका पुजारी और राधामणि लोंगजाम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबले जीते थे।

--आईएएनएस

एसएम/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News