मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। डेविड धवन की आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जल्द ही दर्शकों के सामने दस्तक देगी। फिल्म में डेविड के बेटे और बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने रिलीज डेट को लेकर बड़ा बदलाव किया है।
![]()
मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। डेविड धवन की आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जल्द ही दर्शकों के सामने दस्तक देगी। फिल्म में डेविड के बेटे और बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने रिलीज डेट को लेकर बड़ा बदलाव किया है।
फिल्म को पहले 5 जून को रिलीज किया जाना था, लेकिन मेकर्स ने इस पर बदलाव करते हुए इसकी रिलीज डेट 12 जून कर दी है।
अभिनेता वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी। पोस्ट में लिखा, "हम साफ करना चाहते हैं कि आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' पहले से 5 जून को रिलीज होने वाली थी। इस तारीख की घोषणा हमने कई महीने पहले कर दी थी, लेकिन हाल ही में कुछ बदलाव हुए हैं और मौजूदा स्थिति को देखते हुए हमें लगा कि रिलीज डेट थोड़ा आगे बढ़ाना बेहतर होगा।"
उन्होंने आगे लिखा, "हम सभी का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में फिल्ममेकर्स को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। इसी सोच के साथ हमने फैसला किया है कि फिल्म अब 12 जून को रिलीज होगी। दर्शकों के सामने इसे एक हफ्ते बाद लाया जाएगा।"
फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा, फिल्म में मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, और चंकी पांडे जैसे कई कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी हैं और यह टिप्स फिल्म्स प्रेजेंट कर रही है।
यह बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि 4 जून को यश की फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी दीवानगी देखी जा रही है, जिससे क्लैश होने की स्थिति भी बन सकती है। फिल्म की रिलीज डेट पहले भी बदली गई थी लेकिन अब इसे 12 जून कर दिया गया है। अब देखना होगा कि दर्शक इसे कैसा प्यार देते हैं।
--आईएएनएस
एनएस/पीयूष
Leave A Reviews